फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Oral examination of postgraduate students from eight

Bareilly News: परास्नातक विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आठ से

Mon, 06 Nov 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Oral examination of postgraduate students from eight
बरेली। बरेली कॉलेज में होने वाली परास्नातक (एमए-द्वितीय सेमेस्टर) मौखिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। साथ ही प्रवेश संबंधी सूचना भी जारी कर दी गई है। विभिन्न कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए शिक्षकों की समितियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी ने बताया कि आठ नवंबर को राजनीति विज्ञान, नौ को हिंदी, इतिहास व अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा होगी। 10 को दर्शनशास्त्र, 18 को संस्कृत, 20 को उर्दू, 21 को सामाजशास्त्र, 22 नवंबर को अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन

स्नातक जंतु विज्ञान द्वितीय वर्ष की संस्थागत परीक्षा उत्तीर्ण कर तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए गठित समिति में प्रो. संगीता सिंह को संयोजिका को नामित किया है। सदस्य के रूप में सीमा कुदेशिया, डॉ. शचि शर्मा, डॉ. शालिनी सक्सेना, डॉ. मीनाक्षी सिंह व डॉ. अनामिका अग्रवाल रहेंगी। इसका प्रवेश स्थान जंतु विज्ञान विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष संस्थागत परीक्षा उत्तीर्ण कर तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) में विद्यार्थियोें के प्रवेश के लिए गठित समिति की संयोजिका प्रो. अनुराधा गोयल नामित की गई हैं। डॉ. शैव्या त्रिपाठी, प्रो. पूनम रानी, डॉ. रूबी सिद्दीकी, डॉ. यशार्थ गौतम, डॉ. अमित चिकारा, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह सदस्य हैं। इसका प्रवेश स्थान सैन्य अध्ययन विभाग होगा।

इसी तरह बीए प्रथम वर्ष की संस्थागत परीक्षा उत्तीर्ण कर द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में प्रवेश के लिए गठित समिति की संयोजिका प्रो. अर्चना गिरि हैं और प्रो. ज्योति अग्रवाल, अंकुर श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश राव, मनवीर सिंह को सदस्य बनाया गया है। प्रवेश स्थान संस्कृत विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed