{"_id":"6a496c46b134142dff0ea4c8","slug":"oppressive-humid-heat-causes-misery-relief-likely-from-tomorrow-bareilly-news-c-4-bly1053-918712-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चिपचिपी गर्मी ने किया बेहाल, कल से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चिपचिपी गर्मी ने किया बेहाल, कल से राहत के आसार
Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तेज धूप और उमस से शनिवार को शहरवासियों को बेहाल किया। रविवार को भी चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवा संग बारिश का अनुमान जताया है।
शनिवार को दिनभर धूप के साथ बादलों की भी आवाजाही रही। वातावरण में मौजूद नमी के चलते उष्मीय विकिरण से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 37.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान दो डिग्री उछाल के बाद सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने रविवार को भी धूप और बादल घिरने से खंडवर्षा के आसार जताए हैं। हालांकि, राहत के आसार कम ही हैं।