फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition does politics of religion, if we remain united we will remain noble: Sanjay Nishad

विपक्ष करता है धर्म की राजनीति, हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे : संजय निषाद

Fri, 08 Nov 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Opposition does politics of religion, if we remain united we will remain noble: Sanjay Nishad
बरेली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद बृहस्पतिवार को कांधरपुर स्थित भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के आवास पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष पर हमला बोला।
विज्ञापन

कहा कि विपक्ष टोपी वालों के भरोसे रहता है। अगर विपक्ष सत्ता में आया ताे अपराध का ग्राफ बढ़ेगा। त्योहार पर बवाल होगा। उन्होंने कहा कि हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस के समय में लोग बांटे जाते थे। हिन्दू-मुस्लिम दंगे इन्हीं की सरकार में हुए।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के आरोपों पर बाेले कि सपा सरकार में चुनाव आयोग को प्रभावित किया जाता होगा। विपक्ष धर्म की राजनीति करता है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 5वें नंबर पर है। ब्रिटेन भी हमसे पीछे है। पहले कल्याणकारी योजना का 85 फीसदी बजट भ्रष्टाचार में खपता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार में लाभार्थियों तक पूरा रुपया पहुंच रहा है। पहले अनाज गोदामों में सड़ता था, अब 80 करोड़ लोगों का पेट भर रहा है। यहां एडवोकेट कीर्ति कश्यप, राजेश मौर्य, रवि यादव, राहुल कश्यप, राजू कश्यप, रामभरोसे, राम प्रसाद, अनिल राठौर आदि मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed