फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operators failed to appear despite notice; legal action will be taken.

Bareilly News: नोटिस के बावजूद नहीं आए संचालक, होगी विधिक कार्रवाई

Sat, 11 Jul 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Operators failed to appear despite notice; legal action will be taken.
बरेली। दुनका में गलत ऑपरेशन के बाद न्यू चिश्ती अस्पताल को सील करने के साथ ही मीरगंज और शीशगढ़ के अपंजीकृत दो अस्पतालों समेत कई पैथलैब संचालकों को नोटिस जारी किए थे। शुक्रवार को कोई भी कार्यालय नहीं पहुंचा। अब संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

बुधवार को जांच के लिए पहुंची टीम ने अपंजीकृत निजी अस्पतालों, पैथलैब का निरीक्षण किया था। सिद्दीकी और ओम लाइक अस्पताल की ओटी सील की थी। लाइफलाइन, एमएस पॉलीक्लीनिक, जारा हयात, केयर एंड क्योर अस्पताल, साईं पैथलैब समेत अन्य पैथोलॉजी सेंटरों को भी सील कर संचालकों को दस्तावेज के साथ बुलाया था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी के मुताबिक, न्यू चिश्ती अस्पताल प्रकरण में पीड़ित पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, किन्हीं वजहों से वह कार्यालय नहीं आए। जिन निजी अस्पतालों, पैथलैब को नोटिस दिया गया था, उनमें से भी कोई भी नहीं आया। नियमानुसार दो बार और नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed