{"_id":"662d8d735acbd46c4e006094","slug":"operation-of-trains-faltered-loss-in-revenue-bareilly-news-c-4-vns1013-390288-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन, राजस्व को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन, राजस्व को नुकसान
Sun, 28 Apr 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन 10 दिन बाद शनिवार को भी पटरी पर नहीं आ सका। शनिवार को रेलवे ने 17 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया। इससे राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है।
अंबाला, चंडीगढ़, अमृतसर होते हुए पठानकोट, जम्मू की ओर जाने-आने वाली ट्रेनें किसान आंदोलन के कारण सर्वाधिक प्रभावित हो रहीं हैं। दूसरी ओर शेष ट्रेनों की भी समय सारणी बिगड़ गई है। इस कारण बरेली जंक्शन से इन रास्तों में जाने के लिए यात्री भी रुचि नहीं ले रहे हैं, इसका परिणाम है कि टिकटों की बिक्री भी घट गई है। रोजाना औसतन 100-110 यात्री टिकट निरस्त भी करा रहे हैं। टिकट बिक्री से आने वाले राजस्व में रोजाना 1.10 लाख से 1.50 लाख रुपये तक नुकसान हो रहा है।
किसान आंदोलन के कारण नियमित ही नहीं विशेष ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। ट्रेनें यात्रियों को 10-12 घंटे तक इंतजार करा रहीं हैं। इन दिनों नियमित ट्रेनों के अलावा रेलवे बरेली होते हुए 64 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है। नियमित ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होने का असर विशेष ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के साथ रेलवे अधिकारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा और संरक्षा के साथ ट्रेनों के समयबद्ध संचालन की हर संभव कोशिश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
शनिवार को बदला गया इन ट्रेनों का रूट
13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, 12237 बनारस-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 15652 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, 12407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस, 15933 न्यूतिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, 12491 बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस, 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, 12355 पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस को अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सानेहवाह-सरहिंद होकर चलाया गया। अमृतसर से वापसी के दौरान यह ट्रेनें सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर आएंगी।