{"_id":"662c491cf4e3eae0320bb1f6","slug":"operation-faltered-17-trains-will-be-run-by-changing-routes-for-two-days-bareilly-news-c-4-vns1013-389777-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लड़खड़ाया संचालन... दो दिन रूट बदलकर चलाई जाएंगी 17 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लड़खड़ाया संचालन... दो दिन रूट बदलकर चलाई जाएंगी 17 ट्रेनें
Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन 10 दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सका है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे ने शुक्रवार और शनिवार को बरेली होकर गुजरने वाली 17 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। अन्य ट्रेनें यात्रियों को सात-आठ घंटे तक इंतजार करा रही हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार को 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 15652 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 13151 सियालदह एक्सप्रेस, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 12355 पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस, 15933 न्यूतिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस को अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद होकर चलाया जाएगा। अमृतसर से वापसी के दौरान ट्रेनें सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर गुजरेंगी।
विशेष ट्रेनों ने भी पांच घंटे तक कराया इंतजार
शुक्रवार को 04060 आनंद विहार-जयनगर, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर, 05062 टनकपुर-मथुरा, 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेनें पांच घंटे तक की देरी से आईं। नियमित ट्रेनों में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस, राप्ती-गंगा एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।