फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 trains timings will change from 1st October

Train Time Table: एक अक्तूबर से बदल जाएगा 18 ट्रेनों के संचालन का समय, यहां देखें सूची

Sat, 30 Sep 2023 06:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 Sep 2023 06:54 AM IST
सार

जिन ट्रेनों के संचालन के समय में फेरबदल किया गया है, उनमें से 18 बरेली होकर गुजरती हैं। इनमे से 16 ट्रेनें इज्जतनगर रेल मंडल की हैं।

विज्ञापन
18 trains timings will change from 1st October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने शुक्रवार को ट्रेनों के संचालन की नई समयसारिणी जारी कर दी है। 110 ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया गया है। कुछ ट्रेनों के नए स्टॉपेज तय किए गए हैं। जिन ट्रेनों के संचालन के समय में फेरबदल किया गया है, उनमें से 18 बरेली होकर गुजरती हैं। इनमे से 16 ट्रेनें इज्जतनगर रेल मंडल की हैं। नई समयसारिणी एक अक्तूबर से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


- 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस अब पांच मिनट पहले दोपहर दो बजे इज्जतनगर आएगी। 2:05 बजे वहां से रवाना होगी। पंतनगर, किच्छा स्टेशनों पर भी इस ट्रेन के आवागमन का समय बदला गया है।
विज्ञापन

- 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस रात 10:45 बजे के स्थान पर 10:39 बजे लालकुआं आएगी।
- 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से शाम आठ बजे के स्थान पर 7:55 बजे चलेगी। 8:15 बजे किच्छा और 8:32 बजे बहेड़ी आएगी।
- 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन पीलीभीत से सुबह 10:25 के स्थान पर 9:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन अब 12:30 के स्थान पर सुबह 10:50 बजे बरेली सिटी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 05312 पीलीभीत-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन अब पीलीभीत से रात 9:15 बजे के स्थान पर 9:10 बजे चलेगी।
- 05329 बरेली-सिटी पीलीभीत स्पेशल ट्रेन सुबह 11:35 के स्थान पर 11:55 बजे आया करेगी।
- 05327 बरेली सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन बरेली से दोपहर 1:50 बजे के स्थान पर 2:25 बजे चलेगी। इसका अब लालकुआं पहुंचने का समय शाम 4:05 बजे के स्थान पर 4:35 बजे होगा।
- 05339 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन अब बरेली से दोपहर 2:25 बजे के स्थान पर तीन बजे चलेगी। शाम 4:10 बजे के स्थान पर 4:45 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।
- 05311 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन शाम 6:15 बजे के स्थान पर 6:30 बजे चलेगी।
- 05385 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन रात 8:30 के स्थान पर 9:10 बजे बरेली से चलेगी।
- 22976 रामनगर-बांद्रा रामनगर स्पेशल ट्रेन से शाम 4:30 के स्थान पर 4:25 बजे चला करेगी। अब यह ट्रेन रात 10:25 के स्थान पर 10 बजे बरेली आएगी।
- 05398 बरेली सिटी-कासगंज स्पेशल ट्रेन अब सुबह 7:55 के स्थान पर 7:30 बजे बरेली से चलेगी। बदायूं 8:48 बजे और कासगंज सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी।
- 05369 कासगंज-लालकुआं स्पेशल ट्रेन सुबह 6:15 के स्थान पर 6:05 बजे कासगंज से चला करेगी। यह ट्रेन 12:05 के स्थान पर 11:50 बजे लालकुआं पहुंचा करेगी।
- 05337 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन अब कासगंज से 10:25 के स्थान पर 11 बजे चला करेगी। इसका बरेली सिटी पहुंचाने का समय दोपहर 1:40 के स्थान पर 2:15 बजे रहेगा।
- 05397 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन कासगंज से सुबह 9:55 के स्थान पर 9:50 बजे चला करेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे की नई समयसारिणी एक अक्तूबर से लागू कर दी जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने 110 ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया है। ट्रेनों के परिचालन समय में लगातार सुधार हो रहा है। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed