फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opened Engineers Cafe with a friend, then grabbed Rs 19 lakh

Bareilly News: दोस्त के साथ मिलकर खोला इंजीनियर्स कैफे, फिर हड़पे 19 लाख रुपये

Mon, 17 Jun 2024 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 17 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Opened Engineers Cafe with a friend, then grabbed Rs 19 lakh
बरेली। तीन दोस्तों ने डीडीपुरस में इंजीनियर्स कैफे खोलकर अपने चौथे साथी के रुपये लगवा दिए। अब उसके साथी उसे कैफे में नहीं आने दे रहे है और 19 लाख रुपये भी हड़प लिए। मामले में आईजी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मीरगंज के ढकिया गांव निवासी अतुल कुमार ने आईजी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह पढ़ाई के लिए राजेंद्र नगर में रहता था। उसके घर में ही बहेड़ी के नदेली गांव का विशेष आकर रहने लगा। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। यहां सुभाष नगर नेकपुर का शिरीष व नीम की मठिया का रहने वाले अनमोल का भी आना जाना था। इन लोगों ने मिलकर डीडीपुरम में इंजीनियर्स कैफे खोला। अनमोल व शिरीष ने अतुल से कैफे में रुपये लगाकर साझेदार बनने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने 19 लाख रुपये दिए। जो उसके पिता को खेती की आय से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद अनमोल व शिरीष ने रुपये हड़पने की नीयत से उसके साथ धोखाधड़ी करने लगे। जब अतुल ने कैफे की आय का हिसाब मांगा तो उक्त लोगों ने अतुल को कैफे में आने से मना कर दिया। कहा जो पूछना है नोटिस देकर पूछो। नोटिस देने के बाद भी हिसाब नहीं दिया न कैफे आने दिया। 12 फरवरी 2024 को रात करीब सवा नौ बजे अनमोल व शिरीष अतुल के घर राजेंद्र नगर आए और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना प्रेमनगर थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आईजी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने अनमोल, शिरीष व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed