फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Open transformers and hanging wires are inviting accidents.

Bareilly News: खुले ट्रांसफार्मर व लटकते तार दे रहे हादसे को दावत

Wed, 15 Apr 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Open transformers and hanging wires are inviting accidents.
बरेली। शहर में खुले ट्रांसफार्मर व लटक रहे तार हादसे को दावत दे रहे हैं। यह हाल कटरा चांद खां स्थित मौर्या मंदिर, आंचल कॉलोनी श्यामगंज, सैलानी बाजार सहित जगह-जगह दिखाई देता है। बिजनेस प्लान के तहत सुधार व मरम्मत के कार्यों पर 1500 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी यह स्थिति विद्युत निगम के दावों की कलई खोल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को की गई पड़ताल में जगह-जगह स्थिति बदहाल मिली। श्यामगंज ओवरब्रिज के पास स्थित आंचल कॉलोनी में तार सिर्फ छह फुट की ऊंचाई पर ही है। यह कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। विकास भवन के सामने स्थित ट्रांसफार्मर लोहे के खंबे पर रखा है। सैलानी बाजार की घनी आबादी व गलियों के बीच जर्जर तार अव्यवस्थित तरीके से लटक रहे हैं।
विज्ञापन

सैलानी बाजार के रजा चौक तिराहा पर सड़क किनारे खुले में दो बड़े ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इसके चलते यहां से गुजरने वाले लोग हर समय खतरे की जद में रहते हैं। कटरा चांद खां स्थित मौर्या मंदिर के पास ट्रांसफार्मर को असुरक्षित तरीके से खंबे पर रख दिया गया है। यह एक दुकान के ठीक बाहर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिया बाजार में तार सड़क पर झूल रहे हैं। जिला पंचायत रोड पर खंबों पर अव्यवस्थित तरीके से लटकते तार खतरे का कारण बने हुए हैं। यही स्थिति घंटाघर के पास खंभे पर देखी जा सकती है। कुतुबखाना स्थित आर्य समाज गली में भी जर्जर तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। स्पार्किंग होने के कारण कभी दुकानों में आग लग सकती है। घटना हुई तो इस बाजार में अग्निशमन के बड़े वाहन भी नहीं पहुंच सकते हैं।
एक सप्ताह से तार पर लटक रहा सूखा पेड़
कुंवरपुर में एक सप्ताह पहले तेज हवा व बारिश के दौरान एक सूखा पेड़ तार व ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इसे अब तक हटाया नहीं गया है। कई बार स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई।
बोले लोग ...
घनी आबादी वाली बाजार में जब से देख रहे हैं कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे ही जर्जर तार लटक रहे हैं और खंबे भी खराब हो चुके हैं। - रिजवान, सैलानी बाजार
कॉलोनी व आसपास के इलाके में तार बहुत नीचे से गुजर रहे हैं। इसे सही कराने के लिए बिजली निगम से शिकायत भी हुई लेकिन कोई सुनवाई नहीं। - मनोज कुमार, श्यामगंज बाजार
तार एक-दूसरे में उलझे हुए हैं। एक में भी स्पार्किंग होने पर सभी में आग लगने का डर है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी खतरा बना हुआ है। - इरशाद, सिविल लाइंस
बिजली निगम की तरफ से सुधार के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। हर गली में तार लटक रहे हैं। ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक जाते हैं। गर्मी में समस्या और बढ़ जाती है। - मनोज तिवारी, कटरा चांद खां

वर्जन :
बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। जिन जगहों पर काम बाकी है उसको जल्द पूरा कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि गर्मी में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed