फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Open pole of negligence in revision of voter list

Bareilly News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में हुई लापरवाही की खुली पोल

Sat, 13 May 2023 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Open pole of negligence in revision of voter list
विज्ञापन


बरेली। मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते निकाय चुनाव में एक लाख से ज्यादा लोगों के मताधिकार से वंचित रहने का अंदेशा है। इससे जहां सिस्टम की लापरवाही उजागर हुई, वहीं जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। अब अफसर मतदाताओं को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
काफी समय तक बीएलओ मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में जुटे रहे। सुपरवाइजर के साथ ही एसडीएम व तहसीलदार इस पर नजर बनाए रहे। फिर भी मृतकों के नाम नहीं काटे गए और युवाओं के नाम दर्ज होने से रह गए। बीएलओ के काम और अधिकारियों के निरीक्षण पर सवाल खड़े हुए तो अधिकारी मतदाताओं पर जिम्मेदारी डालकर सिस्टम की लापरवाही को छिपाने में जुट गए।
विज्ञापन

इस विषय में बृहस्पतिवार शाम को जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन करने के बाद उसे बूथवार प्रदर्शित किया जाता है ताकि मतदाता उसे देखकर कमियां दूर करा लें। मतदाताओं ने जागरूकता दिखाई होती तो ऐसा हाल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आई सिस्टम की लापरवाही
वार्ड 57 के फाल्तूनगंज मतदान केंद्र पर ऐसे कई मतदाता पहुंचे, जिन्होंने फाॅर्म भरकर बीएलओ को दिया था। बीएलओ ने नाम शामिल करने के लिए सूची बनाकर उसे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा भी किया था, लेकिन जब मतदाता सूची आई तो एक भी नाम शामिल नहीं था। बीएलओ से बातचीत में पता चला कि सिर्फ एक मतदान केंद्र पर बीस से अधिक युवा मतदाता सिस्टम की लापरवाही से मतदान से वंचित रह गए। ऐसा कई केंद्रों पर हुआ।

कोट
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही मतदाता सूची तैयार की गई। त्रुटि वहीं है, जहां पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं ने बीएलओ को सही जानकारी नहीं दी। मतदान केंद्र से वही वापस लौटे जो पुनरीक्षण के दौरान अपना नाम सूची में शामिल नहीं करा सके। कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने इस बात को नहीं समझा कि विधानसभा चुनाव और निकाय चुनाव की मतदाता सूची अलग-अलग होती हैं। - शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed