फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Open gyms will be built in 25 parks on the lines of smart city in the first and second phase.

Bareilly News: पहले व दूसरे फेज में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर 25 पार्काें में बनेंगे ओपन जिम

Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Open gyms will be built in 25 parks on the lines of smart city in the first and second phase.
15वेें वित्त आयोग की रकम से दो करोेड़ रुपये जारी
विज्ञापन


बरेली। पहले व दूसरे फेज में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर 25 पार्कों में ओपन जिम बनेंगे। इसमें 15वें वित्त आयोग की रकम से दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। कॉलोनी व क्षेत्रीय लोगों की डिमांड नगर निगम ने यह कदम उठाया है। इसको लेकर अब पार्काें का चिह्निकरण किया जा रहा है।

नगर निगम में करीब 215 पार्क रजिस्टर्ड है। इसमें स्मार्ट सिटी कंपनी पहले 26 पार्काें में ओपन जिम बनवा चुकी है। इसके बाद ही नगर निगम में कई कॉलोनी और अन्य पार्काें के पास रहने वाले लोगों ने पास के पार्काें में ओपन जिम बनवाने की मांग की थी। अधिकारियों के मुताबिक 15वें वित्त आयोग की रकम से दो करोड़ की धनराशि ओपन जिम के लिए स्वीकृत की गई है। इसकी जिम्मेदारी निर्माण विभाग को सौंपी है। इसके लिए निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पार्काें का चयन घनी आबादी को देखकर करें। इससे अधिक लोगों को फायदा हो। पार्काें में प्रमुख तौर पर चिनअप्स और पुशअप्स, लेग प्रेस, रोइंग, डबल क्रास वाकर, ट्विस्टर, सिटअप्स की मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं साइक्लिंग और दौड़ के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--

15वें वित्त आयोग की रकम से ओपन जिम के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो जनता के लिए काफी अच्छे साबित होंगे। ओपन जिम की सहमति कमेटी ने बनाई है। बजट स्वीकृत हो चुका है, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed