{"_id":"67fec81097b4e2ee500f53ce","slug":"opd-opened-after-three-days-crowd-of-patients-gathered-bareilly-news-c-4-lko1064-619149-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को खुली तो सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। करीब 2200 मरीजों का इलाज किया गया, जिसमे नए व पुराने मरीज शामिल रहे। दवा काउंटर से लेकर एक्सरे, पैथालॉजी में मरीजों को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
जिला व तीन सौ बेड अस्पताल की ओपीडी शनिवार, रविवार और सोमवार को बंद रही। जिससे ओपीडी में मरीजों को तीन दिन तक उपचार नहीं मिल सका। मंगलवार को ओपीडी खुली तो पर्चे के काउंटर से लेकर डॉक्टर के कमरे के मरीजों की लंबी लाइन लग गई। मेडिसिन विभाग से लेकर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को 200 से अधिक अल्ट्रासाउंड किए गए, जिसमें सबसे अधिक सांस की बीमारी के मरीज रहे।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव शुक्ला ने बताया कि ओपीडी खुलने के बाद बुखार, खांसी जुकाम, कमजोरी, गैस और पेट में ऐंठन, दस्त के अधिक मरीज आए। मंगलवार को 1578 नए पर्चे बनाए गए जबकि 622 पुराने मरीज शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
तीन सौ बेड में एआरवी लगवाने के लिए रही भीड़
- तीन सौ बेड अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए मरीज की भीड़ रही। मंगवार को 400 मरीजों ने एआवी लगवाई जिसमें 110 लोगों को पहली 290 लोगों को दूसरी, तीसरी, चौथी डोज लगवाई गई। इसी के साथ ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही।