फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only two applicants could get loan in three years

Bareilly News: तीन साल में सिर्फ दो आवेदकों को ही मिल पाया ऋण

Fri, 30 Jan 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Only two applicants could get loan in three years
बरेली। आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में कागजों पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना चल रही है। हालत यह है कि योजना के तहत तीन साल में सिर्फ दो आवेदकों को ही ऋण मिल पाया है।
विज्ञापन


सपा सांसद ने बताया कि उन्होंने आंवला संसदीय क्षेत्र में पीएमईजीपी के तहत सूक्ष्म उद्यमों को दिए गए ऋण, सब्सिडी और लाभार्थियों की स्थिति पर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी थी। सरकार की ओर से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लिखित उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में आंवला क्षेत्र में पीएमईजीपी के तहत न तो कोई सब्सिडी जारी की गई और न कोई ऋण स्वीकृत हुआ। वर्ष 2022-23 में मात्र 6.04 लाख रुपये की सब्सिडी और 17.76 लाख रुपये का ऋण दिखाया गया। 2023-24 और 2024-25 में आंवला के खाते शून्य रहे। यह खुलासा उस क्षेत्र में बेरोजगारी और छोटे कारोबारियों की बदहाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, आवेदन और स्वीकृति के बीच भारी अंतर भी सामने आया है। आंवला संसदीय क्षेत्र में 26 आवेदनों में से सिर्फ दो को ही स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि उन्होंने यह भी पूछा कि क्या युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को योजना का लाभ पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने माना कि बैंक स्तर पर ऋण स्वीकृति, दस्तावेजी जटिलता और प्रक्रिया की धीमी गति बड़ी बाधा बनी हुई है। आंवला जैसे क्षेत्रों में शून्य प्रगति पर सरकार ने कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया। ऐसे में युवाओं और छोटे उद्यमियों को योजना से वंचित रखा जाना सरकार की नीतिगत विफलता को उजागर करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed