{"_id":"5f2c5e898ebc3e3cfa6192a6","slug":"only-nine-will-be-b-ed-entrance-exam-supervisor-arrived-from-lucknow-bareilly-news-bly4153060135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ को ही होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, लखनऊ से पहुंचे पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ को ही होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, लखनऊ से पहुंचे पर्यवेक्षक
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
30 केंद्रों पर 14800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, विश्वविद्यालय ने तेज कीं तैयारी
विज्ञापन
रूटा सहित अन्य संगठनों के विरोध पर भी परीक्षा निरस्त होने के संकेत नहीं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी रूटा सहित कई संगठनों के विरोध के बावजूद बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को ही कराने की तैयारी है। लखनऊ विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक भी पहुंच गए हैं। पर्यवेक्षक विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, नोडल अफसर और केंद्र प्रभारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को कराने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 30 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 14800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो सेंटरों पर चार-चार सौ और बाकी पर पांच-पांच सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रूटा और कुछ दूसरे संगठन बीएड प्रवेश परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि एक सेंटर पर अगर पांच सौ लोग इकट्ठे होंगे तो संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा। हालांकि कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल का कहना है कि जब दूसरी परीक्षाएं होंगी तो फिर बीडीए प्रवेश परीक्षा निरस्त करने का कोई औचित्य नहीं है। परीक्षा आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से भी परीक्षा रद्द करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया गया है। परीक्षा कराने के लिए गुरुवार को लखनऊ से पर्यवेक्षक भी आ गए हैं। सभी केंद्र प्रभारियों और नोडल अफसरों के साथ शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे पर्यवेक्षक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सैनिटाइज होंगे परीक्षा कक्ष, मास्क लगाना होगा जरूरी
कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा से पहले ही सभी केंद्रों पर परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा। सभी के लिए सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। मास्क और सैनिटाइजर अभ्यर्थियों को ही लाने होंगे। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की फोटो और वीडियोग्राफी भी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
बीएड प्रवेश परीक्षा को शांति के साथ व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी जुट गया है। गुरुवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ परीक्षा केंद्र साहू राम स्वरूप डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराने को कहा।
निजी वाहनों के संचालन पर नहीं होगी रोक
एडीएम (सिटी) महेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा चूंकि रविवार को है और इस दिन साप्ताहिक लॉकडाउन होगा, लेकिन परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए निजी वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा। परीक्षा के दिन बस, टेंपो, टैक्सी के साथ ही निजी वाहन भी चलेंगे। संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा के नियमों में कुछ फेरबदल हुए हैं। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
बीडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। इसके लिए केंद्र प्रभारी सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को होगी। - सुनीता पांडेय, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
हम पहले ही कह चुक हैं कि इस समय बीएड की प्रवेश परीक्षा कराया जाना उचित नहीं है। इसके लिए कुछ इंतजार किया जा सकता है। इसका हम लिखित विरोध भी कर चके हैं। - टीएस चौहान, महामंत्री रूटा
विज्ञापन
रूटा सहित अन्य संगठनों के विरोध पर भी परीक्षा निरस्त होने के संकेत नहीं बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी रूटा सहित कई संगठनों के विरोध के बावजूद बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को ही कराने की तैयारी है। लखनऊ विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक भी पहुंच गए हैं। पर्यवेक्षक विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, नोडल अफसर और केंद्र प्रभारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को कराने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 30 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 14800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो सेंटरों पर चार-चार सौ और बाकी पर पांच-पांच सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रूटा और कुछ दूसरे संगठन बीएड प्रवेश परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि एक सेंटर पर अगर पांच सौ लोग इकट्ठे होंगे तो संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा। हालांकि कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल का कहना है कि जब दूसरी परीक्षाएं होंगी तो फिर बीडीए प्रवेश परीक्षा निरस्त करने का कोई औचित्य नहीं है। परीक्षा आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से भी परीक्षा रद्द करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया गया है। परीक्षा कराने के लिए गुरुवार को लखनऊ से पर्यवेक्षक भी आ गए हैं। सभी केंद्र प्रभारियों और नोडल अफसरों के साथ शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे पर्यवेक्षक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सैनिटाइज होंगे परीक्षा कक्ष, मास्क लगाना होगा जरूरी
कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा से पहले ही सभी केंद्रों पर परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा। सभी के लिए सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। मास्क और सैनिटाइजर अभ्यर्थियों को ही लाने होंगे। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की फोटो और वीडियोग्राफी भी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कमिश्नर ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
बीएड प्रवेश परीक्षा को शांति के साथ व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी जुट गया है। गुरुवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ परीक्षा केंद्र साहू राम स्वरूप डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराने को कहा।निजी वाहनों के संचालन पर नहीं होगी रोक
एडीएम (सिटी) महेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा चूंकि रविवार को है और इस दिन साप्ताहिक लॉकडाउन होगा, लेकिन परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए निजी वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा। परीक्षा के दिन बस, टेंपो, टैक्सी के साथ ही निजी वाहन भी चलेंगे। संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा के नियमों में कुछ फेरबदल हुए हैं। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।बीडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। इसके लिए केंद्र प्रभारी सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को होगी। - सुनीता पांडेय, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
हम पहले ही कह चुक हैं कि इस समय बीएड की प्रवेश परीक्षा कराया जाना उचित नहीं है। इसके लिए कुछ इंतजार किया जा सकता है। इसका हम लिखित विरोध भी कर चके हैं। - टीएस चौहान, महामंत्री रूटा