फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only BJP gherry Kotwali police altercation

भाजपाइयों ने कोतवाली घेरी, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 02 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 02 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिहारीपुर स्थित एक दुकान में मीट पकाकर परोसने को लेकर हुए हंगामे के बाद बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाया। इससे पहले पुलिस ने हंगामा करने के आरोपी राकेश मिश्र को हिरासत में ले लिया था। भाजपाइयों का कहना था कि दूसरे पक्ष से कोई गिरफ्तारी नहीं है। पुलिस ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि जिस दुकान को लेकर विवाद है उसमें चाय बनाकर बेची जाएगी मीट पकाकर नहीं परोसा जाएगा। बृहस्पतिवार को भी इलाके में तनावपूर्ण शांति रही। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात है। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मोहल्ले में आला हजरत दरगाह को जाने वाली गली के मोड़ पर नया मार्केट बना है। इसमें फरहान रजा होटल खुला है, जिसके प्रोपराइटर यासीन रजा हैं। मार्केट के सामने दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं और वहीं पड़ोस में एक धर्म स्थल भी है। वहां लोगों का कहना है कि होटल में मीट परोसा गया मीट लोग मंदिर के चबूतरे पर बैठकर खाते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। बुधवार की रात दोनों पक्षों के आमने- सामने आ जाने पर जमकर हंगामा हुआ था, जिससे इलाके में तनाव है। बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा के शहर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महामंत्री यतिन भाटिया, मोहित कपूर, प्रभुदयाल लोधी, अजय जेटली, ब्रिजेश मिश्रा समेत तमाम भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। जहां बातचीत के दौरान उनकी कोतवाल से नोकझोंक भी हुई। एसपी सिटी समीर सौरभ व एडीएम सिटी आलोक कुमार भी पहुंच गए तो भाजपाइयों ने कहा कि जिस दुकान को लेकर विवाद हुआ उसमें चाय बनाकर बेची जाती थी। मगर पांच-छह दिनों से उसमें मीट पकाकर बेचा जाने लगा। दुकान में परोसा गया मीट लोग धार्मिक स्थल के चबूतरे पर बैठकर खाते हैं, जिनके उनके पास फोटो भी हैं। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। बुधवार रात राकेश मिश्रा अपने घर के आगे खड़े टेंपो वालों को भगा रहे थे। होटल वाले ने टेंपो वालों का पक्ष लिया, जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने पक्षपात तरीके से कार्रवाई की और अकेले राकेश मिश्रा को हिरासत में लिया। उन्होंने राकेश को बगैर कार्रवाई के छोड़ने की मांग की। इस पर एसपी सिटी ने जांच कराने के साथ ही मीट न बिकने देने का आश्वासन दिया। राकेश मिश्रा का शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया गया था, जिन्हें एसडीएम सदर की कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed