फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only 300 seats were locked till evening, 1000 students faced challenge on the last dayOnly 300 seats were locked till evening, 1000 students faced challenge on the last day

Bareilly News: शाम तक 300 सीटें ही लॉक, आखिरी दिन 1000 विद्यार्थियों की चुनौती

Tue, 19 Aug 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Only 300 seats were locked till evening, 1000 students faced challenge on the last dayOnly 300 seats were locked till evening, 1000 students faced challenge on the last day
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का संकट गहराता जा रहा है। 20 अगस्त को सीट लॉक कराने की अंतिम तिथि होने के कारण सोमवार को सीट लॉक कराने के लिए कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन शाम छह बजे तक सिर्फ 300 सीटें ही लॉक हो पाईं। बचे हुए 1000 से अधिक विद्यार्थियों की सीट लॉक करना आखिरी दिन मंगलवार को चुनौती साबित हो सकती है।
विज्ञापन


रुविवि की ओर से सीट लॉक कराने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय कि गई थी, लेकिन उर्स-ए-आला हजरत के चलते शहर के सभी शैक्षिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है और मंगलवार को ही अंतिम दिन मान लिया गया है। ऐसे में अब बचे हुए करीब 1000 से अधिक विद्यार्थियों की सीट मंगलवार को लॉक करना एक बड़ी चुनौती साबित होगी।
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों की सीटें अभी भी लॉक नहीं हो सकी हैं, जिससे वे और उनके परिजन खासे परेशान हैं। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इससे विद्यार्थियों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सीट लॉक कराने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही सेमिनार हॉल और अपने विभागों के बाहर लंबी कतारों में लगे रहे, लेकिन सीमित समय और संसाधनों के कारण सभी को प्रवेश नहीं मिल पाया। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वह विश्वविद्यालय के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं ताकि वंचित विद्यार्थियों को भी मौका मिल सके। संवाद

-



मैं बीए में एडमिशन लेना चाहती हूं, लेकिन सीट लॉक नहीं हो रही है। कॉलेज वाले कह रहे हैं कि कल आना। अगर तारीख नहीं बढ़ी तो मेरा एक साल बर्बाद हो जाएगा। - पूजा गुप्ता

- मेरा नाम मेरिट लिस्ट में आ गया था, फिर भी मुझे सीट लॉक करने में दिक्कत हो रही है। मेल पर आए मेसेज के अनुसार सोमवार को सीट लॉक के लिए बुलाया था। - अनुराग सिंह

----
बरेली कॉलेज में कल रहेगा अवकाश

बरेली। बरेली कॉलेज में आला हजरत उर्स के अंतिम दिन बुधवार को अवकाश की घोषणा कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि यदि इस तिथि पर विश्वविद्यालय की ओर से कोई परीक्षा निर्धारित की गई है, तो वह अपने निर्धारित समय पर ही होगी और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed