{"_id":"66560b4f5fba765436085ae9","slug":"one-thousand-toppers-honored-in-the-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-2024-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति: निरंतर पढ़ाई कर बने मेधावी, मेडल पाकर खिले चेहरे, एक हजार टॉपर्स हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति: निरंतर पढ़ाई कर बने मेधावी, मेडल पाकर खिले चेहरे, एक हजार टॉपर्स हुए सम्मानित
Wed, 29 May 2024 09:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
मेडल, प्रशस्तिपत्र... मेधावियों की मेहनत का परिणाम हैं। इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहें, जिससे आसानी से मंजिल तक पहुंच सकें। अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में ये बातें मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहीं। इस समारोह में यूपी बोर्ड के जिले के 109 विद्यालयों के एक हजार मेधावी सम्मानित हुए। साथ ही इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी सम्मानित किए गए।
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नौवीं से स्नातक तक मन लगाकर पढ़ाई करें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। हो सके तो इससे दूर रहें। किसी भी स्ट्रीम से मन लगाकर पढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पहले सत्र में फ्यूचर ग्रुप के चेयरमैन मुकेश गुप्ता व अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आज सम्मानित होंगे सीबीएसई के मेधावी
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बुधवार को सीबीएसई और सीआईएससीई के मेधावियों को दो सत्रों में सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी सम्मानित होंगे।
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बुधवार को सीबीएसई और सीआईएससीई के मेधावियों को दो सत्रों में सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावक और शिक्षक हुए गौरवान्वित
समारोह में पहले दिन मेडल और प्रशस्तिपत्र पाकर जहां मेधावी उत्साहित थे, वहीं अभिभावक और शिक्षक भी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित दिखे। इस दौरान मेधावी अपने शिक्षकों और माता-पिता के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
समारोह में पहले दिन मेडल और प्रशस्तिपत्र पाकर जहां मेधावी उत्साहित थे, वहीं अभिभावक और शिक्षक भी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित दिखे। इस दौरान मेधावी अपने शिक्षकों और माता-पिता के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, एसपी दक्षिणी शिवराज मानुष पारीक, एसपी यातायात
- फोटो : अमर उजाला
पहले सत्र में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह, दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक, विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे व तीसरे सत्र में मुख्य अतिथि एसपी यातायात शिवराज रहे। प्रेरणास्रोत वचनों से शुरुआत डॉ. हेमंत यादव ने की और संचालन वीके मिश्रा ने किया।