फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One person died and one injured in collision with an unknown vehicle

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 19 Mar 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
One person died and one injured in collision with an unknown vehicle
नन्हे खां जलालनगर मृतक
बिशारतगंज/अलीगंज। बुखारा-फरीदपुर मार्ग पर थाना कैंट इलाके में क्यारा सीएचसी के समीप मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बिशारतगंज के गांव जलाल नगर निवासी 45 वर्षीय नन्हे खां अपने साथी गांव के ही रहने वाले महशर खां के साथ मंगलवार की सुबह 10.30 बजे बाइक से फरीदपुर के गौसगंज जा रहे थे। सुबह 10:30 बजे करीब बुखारा फरीदपुर मार्ग पर क्यारा सीएचसी के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन

--
आठ बच्चों के पिता थे नन्हे
टक्कर लगने से नन्हे खां की मौके पर ही मृत्यु हो गई। महशर खां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि नन्हे खां शटरिंग लगाने का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, सात बेटियां व एक बेटा है। परिवार में अकेले वही कमाने वाले थे। नन्हे की मौत से परिवार के समक्ष गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed