{"_id":"5ecaa7668ebc3e9065581b61","slug":"one-more-death-due-to-corona-in-bareilly-seven-infected-bareilly-news-bly406921057","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में कोरोना से एक और मौत, सात संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में कोरोना से एक और मौत, सात संक्रमित
Sun, 24 May 2020 10:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
बरेली में कोरोना से एक और मौत, सात संक्रमित
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, परिजन क्वारंटीन किए गए
विज्ञापन
शाहजहांपुर-बदायूं में भी एक-एक और संक्रमित मिला
बरेली/शाहजहांपुर/बदायूं। कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को बरेली में संक्रमण के आठ मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जयपुर और मुंबई से लौटे सात प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चार दिन पहले एक निजी अस्पताल में मरने वाले बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
आईवीआरआई से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है। बरेली में कोरोना से दूसरी मौत है। शाहजहांपुर और बदायूं में भी एक-एक और संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मुंबई से लौटे मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह पत्नी समेत 21 मई को लौटे थे। उसी दिन उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुजुर्ग को ददरौल स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 18 हो गई है। इसबीच रोजा जंक्शन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रविवार को प्रवासी मजदूर कूद गए। ट्रेन लुधियाना से सीतापुर जा रही थी। चलती ट्रेन से कूदे इन मजदूरों को जीआरपी ने पकड़ लिया। बदायूं में शाहजहांपुर के युवक के संपर्क में आया उसहैत के चिरानी गांव निवासी उसका बहनोई कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच पर अड़े रहे निजी अस्पताल, महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत
पीलीभीत। पांच माह की गर्भवती पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर पति उसे रिक्शे से लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा, मगर कहीं इलाज नहीं मिला और अंतत: महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पांच निजी अस्पताल में डॉक्टर इसलिए इलाज को राजी नहीं हुए, क्योंकि यह दंपती उस फीलखाना इलाके रहने वाला था, जिसे एक कोरोना संदिग्ध मिलने के कारण 18 मई को सील कर दिया गया था। तेज दर्द से कराहती पत्नी को लेकर पति जब तक जिला महिला अस्पताल पहुंचा, तब तक महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर-बदायूं में भी एक-एक और संक्रमित मिला बरेली/शाहजहांपुर/बदायूं। कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को बरेली में संक्रमण के आठ मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जयपुर और मुंबई से लौटे सात प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चार दिन पहले एक निजी अस्पताल में मरने वाले बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।