{"_id":"6758d19b201ddcc115053ea4","slug":"one-lakh-rupees-cheated-from-a-disabled-person-by-making-obscene-video-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103552-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अश्लील वीडियो बनाकर दिव्यांग से ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अश्लील वीडियो बनाकर दिव्यांग से ठगे एक लाख रुपये
विज्ञापन
वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दे रही थी महिला
नवाबगंज। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर नगर के एक दिव्यांग के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए। दूसरी बार भी उसे धमकाकर रुपये मांगे गए। इससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी में एक दिव्यांग युवक बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है। दिव्यांग का आरोप है कि रविवार को उसके मोबाइल फोन पर एक महिला ने वीडियो काॅल की, जिसको उठाने के बाद युवक के साथ अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। कुछ देर बाद महिला ने उसके फोन पर क्लिप बनाकर डाल दी, जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। बाद में महिला ने रुपये मांगे। दिव्यांग ने बदनामी के डर से एक लाख दो हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। उसके बाद भी महिला ने 50 हजार रुपये और मांगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
--
घटनाओं से सबक नही ले रहे लोग
लगातार लोगो के साथ घटनाएं घट रही हैं, लेकिन लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। लोगों को तरह-तरह से समझाया और बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अनचाहे लिंक को न खोलने, अंजान व्यक्तियों के झांसे में न आने, किसी भी बैंक को फोन पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करने समेत आदि को लेकर सावधानी बरतने को कहा है। संवाद