फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One killed, one injured in DCM collision

डीसीएम की टक्कर से एक की मौत, एक जख्मी

Sun, 20 Mar 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in DCM collision
प्रतीकात्मक
चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ से आए थे ताज मियां
विज्ञापन

पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेया में चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक व्यक्ति की लखनऊ लौटते वक्त मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढै़या निवासी कमररजा उर्फ ताज मियां लखनऊ में रहते थे और हुसैनाबाद ट्रस्ट में सर्विस करते थे। चचेरी बहन निगार बानो पुत्री मसूद अहमद की मौत की खबर सुनकर वह बढै़या आए थे। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह बाइक से अपने साथी आफ़ताब आलम निवासी कजियारा शेकखपुरा जिला सीतापुर के वापस जा रहे थे कि शाम लगभग पांच बजे राष्ट्रीय राजपथ पर जहानी खेड़ा के पास डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद असंतुलित होकर डीसीएम भी पलट गई। वहीं हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में कमररजा की मौत हो गई। दूसरे घायल आफताब आलम को प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। बताया गया कि चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed