फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One hundred policemen will be trained to prevent accidents on Nainital Highway

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर हादसे रोकने के लिए सौ पुलिसकर्मी होंगे प्रशिक्षित

Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
One hundred policemen will be trained to prevent accidents on Nainital Highway
बरेली। मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए डीजीपी ने फरमान जारी किया है। एक जिला एक मार्ग योजना के तहत नैनीताल हाईवे को चिह्नित किया गया है। यहां सिविल पुलिस के सौ पुलिसकर्मी अलग से तैनात किए जाएंगे। उन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बरेली जोन के नौ जिलों में 425 पुलिसकर्मियों चिह्नित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मंशा है कि इस योजना के तहत जिले में सर्वाधिक हादसों वाली सड़क को चिह्नित कर वर्ष 2030 तक उस पर हादसों की संख्या आधी कर ली जाए। जिले में सर्वाधिक सड़क हादसे नैनीताल हाईवे पर होते हैं। एक्सीडेंट के लिहाज से भोजीपुरा थाना क्षेत्र जिले में सबसे ऊपर है। इसी हाईवे पर बहेड़ी, इज्जतनगर व देवरनिया थाना क्षेत्र में भी एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन

एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि इस लिहाज से नैनीताल हाईवे को चयनित किया गया है। इस रोड पर अब पुलिस लाइन या थाने से एसएसपी सौ पुलिसकर्मी उपलब्ध कराएंगे। इनमें एक इंस्पेक्टर, छह दरोगा, 93 सिपाही व दीवान शामिल होंगे। इन सभी को प्रशिक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन की बारीकियां समझाई जाएंगी। फिर बरेली से बहेड़ी सीमा तक 49 किमी के रोड पर उनको तैनाती दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कलाकृतियों और पेटिंग से सजेंगे डिवाइडर
बरेली। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर नगर निगम डिवाइडरों को संवारेगा। सबसे पहले मिनी बाइपास से झुमका तिराहे तक डिवाइडरों पर सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पेटिंग बनेंगी। कलाकृतियां भी सजेंगी। प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर आकर्षक दृश्य और हरियाली नजर आएगी। बीच-बीच में विज्ञापन पट लगवाकर आमदनी भी करने की तैयारी है।

प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों को न सिर्फ आकर्षक बनाएगा, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक आलेखों से भी सजाएगा। इस काम को पीपीपी मॉडल पर कराने के लिए कवायद शुरू की गई है। इससे नगर निगम पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और विज्ञापनों के माध्यम से आय भी हो सकेगी। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि अब डिवाइडरों का इस्तेमाल शहर की खूबसूरती बढ़ाने में होगा। इससे शहर को नई पहचान मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed