फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One arrested for making tickets on personal ID in Puranpur

पूरनपुर में पर्सनल आईडी पर टिकट बनाता एक गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
One arrested for making tickets on personal ID in Puranpur
पकड़ा गया ई-टिकट संचालक। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाकर बेचने वाले अवैध संचालकों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। आरपीएफ ने पूरनपुर में छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से नौ हजार रुपये के रिजर्वेशन आफिस से बने हुए पांच टिकट और 11 आईडी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के एसआईबी निरीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि गुरुवार को टीम ने पूरनपुर के एजेंट की दुकान वारसी मोबाइल शॉप पर दबिश दी। दुकान पर उस्मान बेग उर्फ रानू निवासी पूरनपुर लैपटॉप पर काम करते हुए मिला। चेकिंग में पर्सनल आईडी के जरिए पांच रेलवे आरक्षण केंद्र से बने टिकट मिले। सभी पर यात्रा अभी शेष है। टिकटों की कीमत 9482 रुपये थी। उसने अवैध व्यापार के लिए 11 पर्सनल आईडी बना रखी है। यह एजेंट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बनाने के लिए अधिकृत था और कुछ समय पूर्व ही उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है। उस्मान को अभियुक्त को पीलीभीत के आरपीएफ थाने के सुपुर्द कर दिया गया। पीलीभीत के आरपीएफ थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed