फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One and a half lakh rupees were cheated by promising to get a job

Bareilly News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were cheated by promising to get a job
नवाबगंज। नौकरी लगवाने का झांसा देकर ग्रामीणों से एक युवक ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रामीणों ने पुलिस से ठगे गए रुपये वापस दिलाने की मांग तहरीर देकर की हैै।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बालपुर गांव के सुनील कुमार की बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिंह गौटिया गांव के हिमांशु गंगवार से जान पहचान थी। उसने उन्हें बताया कि उसकी एक व्यक्ति से जान पहचान है। वह लोगों की नौकरी लगवाता है। सरकारी आवास भी बनवाता है। उसने उन्हें उसका मोबाइल नंबर देकर उससे उनकी बात कराई। बाद में उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 42 हजार रुपए ऐंठ लिए। कहा कि वह उनके परिचितों की भी नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद उसने उनकी पहचान के सोनू से 35 हजार, सतेंद्र से 16 हजार, राजकुमार से 61 हजार व सुरेश से 18 हजार रुपये नौकरी दिलाने और आवास बनवाने के नाम पर ऐंठ लिए।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद भी जब लोगों की नौकरी नहीं लगी और न ही आवास मिले तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर पहले तो आरोपी युवक उन्हें टहलाता रहा। जब उन्होंने दबाव डाला तो आरोपी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों में सुनील कुमार ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। तहरीर पर अन्य पीड़ितों के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed