फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One accused of brutally raping a teenage girl arrested, two accused forcibly took her away from the house, brutality throughout the night

Bareilly News: किशोरी से निर्दयतापूर्ण दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार, घर से जबरन उठा ले गए थे दो आरोपी, रातभर की हैवानियत

Mon, 01 Jul 2024 06:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
One accused of brutally raping a teenage girl arrested, two accused forcibly took her away from the house, brutality throughout the night
फरीदपुर। किशोरी को घर से जबरन उठा ले जाकर बाजरे के खेत में रातभर दुष्कर्म व हैवानियत की हदें पार करने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को उसके गांव के ही दो लोग घर से जबरन उठा ले गए। गांव से दूर बाजरे के खेत में ले जाकर किशोरी को बंधक बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। किशोरी के चीखने पर उसे नशा देकर निर्वस्त्र कर उसके साथ हैवानियत की हदें पार कीं। तब किशोरी ने आरोपियों को पहचान लिया। पूरी रात आरोपियों ने दरिंदों की तरह अपनी हवस का शिकार बनाया। सुबह को आरोपी उसे खेत में ही बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता को जब सुबह होश आया तो वह खून से लथपथ थी। किशोरी के कपड़े उससे काफी दूर पर पड़े हुए थे। किशोरी किसी तरह कपड़े पहनकर घर पहुंची। घटना की आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed