{"_id":"690a69cc4759788d1501b9f4","slug":"once-we-were-called-vote-cutters-today-apna-dal-is-the-third-largest-party-in-up-bareilly-news-c-4-vns1074-759423-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कभी हम वोटकटवा कहे जाते थे, आज अपना दल यूपी की तीसरी बड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कभी हम वोटकटवा कहे जाते थे, आज अपना दल यूपी की तीसरी बड़ी पार्टी
विज्ञापन
बरेली। अपना दल को कभी वोटकटवा कहा जाता था। डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को मानने वाले उनके कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और मेहनत की बदौलत आज हम उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी हैं। आज हम सभी यह संकल्प लेकर जाएं कि अपने बल से अपना दल को नंबर एक पार्टी बनाना है। हर पिछड़े, शोषित और वंचित की उम्मीद का दीया जलाना है। यह बातें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को अर्बन हाट के हॉल में अपना दल-एस के स्थापना दिवस पर कहीं।
अद-एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 4 नवंबर 1995 को स्थापित अपना दल को आज 30 साल पूरे हुए। कार्यकर्ताओं के स्नेह ने एक छोटे पौधे को विशालकाय वृक्ष बना दिया। अपना दल ने हमेशा पिछड़े-वंचित समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को बुलंद किया है। अब हम पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय की स्थापना कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
उधर, अद-एस के उपाध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि बरेली में उमड़ी भीड़ ने हमारे लिए ऑक्सीजन का काम किया है। जल्द ही पार्टी सभी जिलाध्यक्षों और प्रभारियों को लखनऊ बुलाएगी। अगला स्थापना दिवस किसी हाॅल में नहीं बल्कि खुले मैदान में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन केके पटेल ने किया। अध्यक्षता अद-एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने की। आयोजन अद-एस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज गंगवार के नेतृत्व में पार्टी की बरेली इकाई ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आने वाले प्रत्येक चुनाव के लिए आज से तैयारियों का आह्वान
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्रकारों से कहा कि आने वाले प्रत्येक चुनाव के लिए आज से हमारी तैयारियों का आह्वान है। हमने इस धारणा को तोड़ा है कि हमारी पार्टी एक सीमित क्षेत्र तक ही है। उत्तर प्रदेश में पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी जिलों में हमारा संगठन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम केंद्र और राज्य की सरकार में गठबंधन में हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष के दल लोगों के बीच बेवजह भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे कुछ बिगड़ने वाला नहीं है, बल्कि हमारी चुनावी प्रक्रिया और मजबूत होगी।