फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the second day too, there was jam for the whole day at Lalfatak

दूसरे दिन भी लालफाटक पर पूरे दिन लगा रहा जाम

Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
On the second day too, there was jam for the whole day at Lalfatak
लाल फाटक पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मरम्मत के लिए महेशपुरा क्रॉसिंग बंद होने से पैदा हुई दिक्कत
विज्ञापन

शाम को क्रॉसिंग खुलने के बाद सामान्य हो सका यातायात

बरेली। मरम्मत के लिए महेशपुरा क्रॉसिंग बंद होने के कारण दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी लालफाटक पर दिन भार जाम के हालात रहे। बदायूं रोड का पूरा ट्रैफिक लाल फाटक की ओर डायवर्ट होने के चलते वाहनों का जमावड़ा लग गया और यहां से निकलने के लिए वाहन चालकों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। शाम को क्रॉसिंग खुलने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
लोगों को क्रॉसिंग पार करने में घंटे भर का समय लग गया। बरेली-चंदौसी रेल मार्ग के महेशपुरा क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए बुधवार से दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। इस क्रॉसिंग के बंद होने के बाद बदायूं की ओर से आने-जाने वाला पूरा ट्रैफि क लाल फाटक क्रॉसिंग की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बुधवार को भी यहां पूरे दिन जाम के हालात रहे थे और गुरुवार को भी यही हाल रहा। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइनें लगती रहीं और लोग दिन भर जाम से जूझते रहे। रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक, गुरुवार की शाम छह बजे के बाद क्रासिंग खोल दी गई थी। यहां से रोजाना की तरह की ट्रैफिक का आवागमन शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

कंपनी बाग में सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी, धंस रहे वाहन

बरेली। सीवर खोदाई के बाद कई जगह जल निगम ने सड़क पर मिट्टी डालकर ऐसे ही छोड़ दिया। इससे सड़क पर दलदल जैसे हालत हो गए हैं। कंपनी बाग के सामने बुधवार की देर रात करीब 12 बजे एक लोड ट्रक जमीन में धंस गया। काफ ी मशक्कत के बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका। बाद में दूसरे भारी वाहन से उसे खिंचवाकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी बाग के सामने जल निगम ने खोदाई तो पूरी कर ली है मगर यहां मिट्टी की रोलिंग नहीं कराई गई है। इससे अब मिट्टी जगह-जगह बैठ गई है। दलदल जैसे हालात में वाहन भी फंसने शुरू हो गए हैं। बुधवार देर रात एक लोडेड ट्रक यहां से गुजरते समय मिट्टी में धंस गया है। काफी मशक्कत के बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका। इस पर एक अन्य ट्रक से खिंचवाकर उसे निकाला गया। बृहस्पतिवार को भी इस सड़क को सही नहीं कराया गया। यहां अब भी दलदल जैसे हालात हैं। वहीं बियावानी कोठी से कंपनी बाग तक के हिस्से में सीवर खोदाई का काम पूरा हो चुका है लेकिन काम पूरा होने के करीब एक माह बाद भी नगर निगम ने सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया है। यहां भी एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन निकल रहे हैं।

कंपनी बाग चौराहे पर सड़क का काम पूरा न होने के कारण यह जाम विकास भवन रोड से लेकर श्यामगंज तक लग रहा है। विकास भवन रोड पर जाम लगने के कारण कई श्यामगंज फ्लाईओवर की तरफ से उतरने और चढ़ने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहते हैं। यही हाल बरेली कालेज के सामने का है। यहां अभी तक नाला निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि कंपनी बाग पर जल्द ही रोलिंग का काम कराया जाएगा और एक सप्ताह के अंदर बियावानी कोठी से कंपनी बाग तक के हिस्से की सड़क को भी पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed