फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the road against the increase in electricity rates, the subdued

बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

Fri, 08 Dec 2017 02:20 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 08 Dec 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिजली दरों में 63 फीसदी तक बढ़ोत्तरी किए जाने के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में जबरन घुसकर डीएम दफ्तर के सामने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। पुलिस का घेरा तोड़कर सपाई डीएम दफ्तर के सामने बरामदे में पहुंच गए। वहां रखे गमले और स्टील की एक बेंच तोड़ डाली। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के एडीएम (सिटी) को आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां से दोपहर एक बजे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट पर मौजूद पुलिस कर्मी उन्हें अंदर घुसने से रोकनेे के लिए गेट पर घेरा बनाकर खड़े हो गए लेकिन कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों को धकियाते हुए कलक्ट्रेट में घुस गए। वहां डीएम दफ्तर के सामने बरामदे में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान डीएम के खिलाफ भी नारे लगाए गए। सपाई करीब आधा घंटे तक डीएम दफ्तर के सामने नारेबाजी करते रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के बाहर रखे गमले और फरियादियों के बैठने के लिए रखी स्टील की बेंच तोड़ दी। सपाइयों का कहना था कि प्रदेश में निकाय चुनाव खत्म होते ही सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया है। बिजली की दरें कम की जाएं।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश होती जा रही है। चुनाव से पहले तो भाजपा नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन चुनाव निपटते ही जनता पर फिर से आर्थिक हमला कर दिया। ग्रामीण इलाकों में फिक्स चार्ज 180 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। शहर की जनता पर भी बिजली के प्रति यूनिट रेट बढ़ाकर सरकार जुल्म कर रही है। भाजपा को ईवीएम पर पूरा भरोसा है, इसलिए जनता का हर भरोसा तोड़ने को तैयार है। परंतु समाजवादी पार्टी जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी। धर्म के नाम पर सियासत करने वालों के चेहरा बेनकाब करेंगे। इसके बाद एसीएम द्वितीय सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद , जिला महासचिव प्रमोद विष्ट, प्रमोद यादव एडवोकेट, सतेंद्र यादव, दीपक शर्मा, हैदर अली, शिव चरन कश्यप, विजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, अलका सक्सेना, भारती चौहान, तनवीरुल इस्लाम, वैभव गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ज्ञापन देने आए थे, नियम यह है कि उन्हें गेट पर ही शांतिपूर्वक ज्ञापन दे देना चाहिए था। कलक्ट्रेट में घुसकर उत्पात मचाने की क्या जरूरत थी। तोड़फोड़ क्यों की। गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कराने को कह दिया गया है। विवेचना में जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। - राघवेंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed