{"_id":"67915dc6aeeccaf34109aa49","slug":"on-the-instructions-of-a-tantrik-the-software-engineer-threw-his-wife-and-innocent-daughter-out-of-the-house-bareilly-news-c-4-bly1015-566231-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तांत्रिक के इशारे पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी और मासूम बेटी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तांत्रिक के इशारे पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी और मासूम बेटी को घर से निकाला
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की महिला को उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति और ससुराल वालों ने एक साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने रिपोर्ट कराई है कि उसका पति एक तांत्रिक के वश में है जो परिवार की सारी कमाई अपने कब्जे में कर रहा है। उससे भी दहेज में 20 लाख रुपये मांगे जा रहे थे।
जाटवपुरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हार्टमैन कॉलेज के पास रहने वाले विवेक से आठ मार्च 2019 को हुई थी। विवेक एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बताया कि शादी के बाद ही पति विवेक, सास, ससुर, दो जेठ दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुर उसे ताने देते थे कि उनका बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है पर दहेज कम मिला। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर पिटाई करने लगे। महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालवालों ने कहा कि उन्हें बेटा चाहिए था, फिर वह उसे और परेशान करने लगे। अमर उजाला ब्यूरो
-- --
तांत्रिक भड़काता है, यह पैदा नहीं कर सकती बेटा
- महिला ने पुलिस को बताया कि पति को गोपाल तांत्रिक उर्फ गुरु जी भड़काता हैं। तांत्रिक कहता है कि उसके ऊपर मीर बाबा अमरोहा वाले और माता आती हैं। पति कई-कई रात उसी तांत्रिक के यहां रुकते हैं। पति ने अपने अकाउंट से एक बार 12 लाख रुपये तो एक बार आठ लाख रुपये तांत्रिक को दे रखे हैं। तांत्रिक कहता है कि तेरी पत्नी बेटा पैदा नहीं कर सकती। पति धमकी देता है कि वह आत्महत्या का वीडियो अपलोड कर उसे व उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देगा। आरोप है कि 15 दिसंबर को इन लोगों ने उसे बेटी के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।