फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the arrival of the President, there will be route diversion from 4 am to 4 pm on the 30th

Bareilly News: राष्ट्रपति के आगमन पर 30 को सुबह चार से शाम चार बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 28 Jun 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
On the arrival of the President, there will be route diversion from 4 am to 4 pm on the 30th
बरेली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 जून को होने वाले आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इसके लिए शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति के बरेली आगमन के दौरान शहर में सुबह चार से शाम चार बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को रूट डायवर्जन जारी कर दिया।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से बिलवा व विलयधाम अंडरपास, इज्जतनगर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी, गांधी उद्यान और महादेव पुल से सभी छोटे और भारी वाहनों का त्रिशूल एयरपोर्ट, डेलापीर, आईवीआरआई की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बड़ा बाइपास से बरेली की ओर आने वाले भारी वाहन बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें। रोडवेज बसें इधर से ही सेटेलाइट बस अड्डे तक आ सकेंगी। इसी रास्ते से इन वाहनों को वापसी होगी।
विज्ञापन

दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें किला पुल होकर चौपुला चौराहा, चौकी चौराहे से पुराने बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी। बैरियर-टू चौकी से डेलापीर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन सौ फुटा पूर्वी से होकर, बीसलपुर तिराहा, सुरेश शर्मा नगर, सेटेलाइट होते हुए शहर में आ सकेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इज्जतनगर तिराहे से आईवीआरआई व डेलापीर की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा कुदेशिया पुल, कुदेशिया अंडरपास से राजेंंद्र नगर होकर आ सकेगें। गांधी उद्यान से डेलापीर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन संजयनगर तिराहे से सलेक्शन प्वांइट, डीडीपुरम, राजेंंद्र नगर होकर गुजारे जाएंगे। डेलापीर से आईवीआरआई की ओर जाने वाले वाहन झूलेलाल द्वार से राजेंद्र नगर, कुदेशिया अंडरपास से होकर जा सकेंगे। संवाद


-------
कार, ऑटो, ई-रिक्शा भी रहेंगे प्रतिबंधित
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि 30 जून को सुबह आठ बजे से कार, ई-रिक्शा, ऑटो आदि भी बैरियर-टू से डेलापीर के बीच व इज्जतनगर तिराहा व नैनीताल रोड से आईवीआरआरई की ओर, डेलापीर से आईवीआरआई की ओर और सौ फुटा से डेलापीर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed