फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On councilor's complaint, BDA asked for map of Chadha Palace Hotel

Bareilly News: पार्षद की शिकायत पर बीडीए ने चड्ढा पैलेस होटल का मानचित्र मांगा

Thu, 22 Aug 2024 06:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
On councilor's complaint, BDA asked for map of Chadha Palace Hotel
बरेली। सिकलापुर वार्ड 64 के पार्षद जयप्रकाश राजपूत की शिकायत पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार ने पुराना बस अड्डा स्थित चड्ढा पैलेस होटल के संचालनकर्ता सतवंत सिंह से होटल के मानचित्र की प्रति तलब की है। डीबीए ने पत्र में कहा कि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर निर्माण की शिकायत सामने आई थी, जिस पर जांच कराई गई, जांच में पता लगा कि कोई नया निर्माण नहीं हुआ। वर्षों पुराना निर्माण है। अब जो निर्माण है, उसका मानचित्र आने पर आगे की जांच हो सकेगी। वहीं पार्षद का कहना है कि यहां पार्किंग न होने की वजह से जाम लगता है। एक अन्य शिकायत में पार्षद ने कहा कि होटल पर गृहकर, जलकर का 27 लाख 92 हजार रुपये बकाया है। नगर निगम के अधिकारी सिर्फ नोटिस देकर चुप हो गए हैं पर टैक्स की वसूली नहीं कर रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed