फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr Jaipal became the Bareilly BSP district president

UP News: बसपा ने संगठन में किया बदलाव, बरेली के जिलाध्यक्ष बदले, मंडल के पदाधिकारियों में भी बदलाव

Tue, 17 Dec 2024 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 12:09 AM IST
सार

बसपा ने संगठन में बदलाव किया है। बरेली में ओमकार कातिब को पद से हटाकर डॉ. जयपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मंडल के पदाधिकारियों में भी बदलाव किया गया। 

विज्ञापन
Dr Jaipal became the Bareilly BSP district president
बसपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बसपा के जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब को पद से हटा दिया गया है। मंडल के पदाधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। ओमकार कातिब के स्थान पर डॉ. जयपाल सिंह को एक बार फिर जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल स्तर पर संगठन की टीम बनाई गई। 
विज्ञापन


मंडल स्तर पर दो टीमें काम करेंगी। टीम ए में गाजियाबाद के विजय सिंह, बरेली के राजवीर सिंह व बदायूं के रवि मौर्य मंडल प्रभारी हैं। टीम बी में पूर्व एमएलसी इटावा के भीमराव आंबेडकर, बरेली के पंकज कुरील व अमरोहा के जफर मलिक को प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन

सनसनीखेज: शाहजहांपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, जीजा ने चाकू से काटा गला; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को पूरे मंडल में भ्रमण व समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरेली जिले के लिए राजीव कुमार और रामदास कश्यप जिले में संगठन की गतिविधियों के लिए मंडल की टीम की ओर से समय देंगे। नरेंद्र सागर, श्याम सिंह, जगपाल सिंह सागर और अयोध्या प्रसाद गंगवार को जिला प्रभारी बनाया गया है। 

बसपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं पद से हटाए गए ओमकार कातिब का कहना है कि नेतृत्व के फैसले का सम्मान है। पार्टी के लिए सच्चे सिपाही की तरह काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed