{"_id":"663b11220471492a0b0cdcc6","slug":"old-man-murdered-with-brick-in-bareilly-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिन में मतदान के दौरान कहासुनी, रात में बुजुर्ग की ईंट से सिर फोड़कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिन में मतदान के दौरान कहासुनी, रात में बुजुर्ग की ईंट से सिर फोड़कर हत्या
Wed, 08 May 2024 11:14 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 11:14 AM IST
सार
बरेली के कालीबाड़ी में 60 साल के बुजुर्ग की सिर में ईट मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दिन में मतदान के दौरान बुजुर्ग की कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। उन्हीं लोगों ने रात में आकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मतदान के दौरान हुई कहासुनी के बाद मंगलवार की रात एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
कालीबाड़ी में 60 साल के होरीलाल की सिर में ईट मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कालीबाड़ी के ही निवासी कुछ लोग अब संजय नगर में रहने लगे हैं। मंगलवार दोपहर में वे लोग परिवार के साथ कालीबाड़ी में वोट डालने आए थे यहीं पर होरीलाल की उनके परिवार की महिलाओं से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
उस समय मामला निपटा लिया गया। आधी रात में संजय नगर से आए हमलावरों ने होरीलाल के घर धावा बोल दिया। उनके सिर में ईट मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर बारादरी थाना पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन