फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old man dies due to car collision while crossing the road in Bareilly

Bareilly News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Tue, 14 Feb 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 04:00 PM IST
सार

बहेड़ी क्षेत्र के गांव गुड़वारा निवासी बुजुर्ग पातीराम सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पातीराम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Old man dies due to car collision while crossing the road in Bareilly
बुजुर्ग का शव उठाते इंस्पेक्टर व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार की सुबह गांव गुड़वारा के समीप हुआ। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाइवे किनारे बसे गांव गुड़वारा निवासी बुजुर्ग पातीराम सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने पातीराम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके बुला लिया था, लेकिन उससे पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बहेड़ी कोतवाली के इंस्पेक्टर ने शव को गाड़ी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed