फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old lady dies under suspicious circumstances

Bareilly News: वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Old lady dies under suspicious circumstances
शाही। मंगलवार की रात वृद्धा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया है। वृद्धा के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय सोमवती पत्नी नंदन सिंह की मंगलवार की रात मौत हो गई। बताया जाता है कि वह गांव में पुत्रों से अलग अपने घर में रहती थी। पति हल्द्वानी में रहकर मजदूरी करते थे। बुधवार की सुबह जब पड़ोस के लोगों ने देखा कि सोमवती के घर का दरवाजा नहीं खुला है तो उन्होंने कुछ दूरी पर रह रहे उनके पुत्र यशपाल, भानु व राजेंद्र को सूचना दी, तब पुत्रों ने जाकर दरवाजा खोला तो सोमवती का शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर आए रामपुर जिले के थाना खजुरिया निवासी मृतका के सगे भाई दाताराम ने गांव पहुंचकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। परिजन 65 वर्षीय वृद्धा की अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुत्र यशपाल ने बताया कि मां की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है। हत्या करने की बात बिल्कुल बेबुनियाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed