फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old bridge over Apsara River develops cracks; traffic diverted.

Bareilly News: अप्सरा नदी का पुराना पुल दरका, मार्ग किया डायवर्ट

Mon, 28 Sep 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Old bridge over Apsara River develops cracks; traffic diverted.
नवाबगंज। नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग स्थित अप्सरा नदी के पुल में रविवार को दरार आ गई। नदियों में जलस्तर बढ़ने से यह जर्जर पुल प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने मार्ग का डायवर्जन कर दिया है।
विज्ञापन

यह पुल अधकटा रब्बानी बेगम और दलेलनगर के बीच स्थित है। कई साल पुराना है और इससे रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने दरार की सूचना एसडीएम सचिन यादव को दी। एसडीएम ने तहसीलदार सतेंद्र कटियार और नायब तहसीलदार शुभम पांडेय को निरीक्षण के आदेश दिए। विधायक डॉ. एमपी आर्य, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और इंस्पेक्टर अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए पुल पर पुलिस तैनात की है। लोक निर्माण विभाग के एई प्रदीप गंगवार ने भी पुल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने निर्माण के लिए शासन को एस्टीमेट भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार, पुल संकरा होने के कारण पहले भी कई हादसे हुए हैं। इन हादसों में कई वाहन चालक पुल से गिरकर घायल हुए या उनकी मौत हुई। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने पुल निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया था।
विज्ञापन

अप्सरा नदी के पुल के निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों से कई बार मुलाकात की है। पुल का निर्माण स्वीकृत हो गया है। केवल जीओ आना शेष है। पुल में दरार पड़ने की जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ जाकर पुल का निरीक्षण किया है। इस पुल को जल्द बनवा दिया जाएगा। - डॉ. एमपी आर्य, विधायक नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed