फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OHE line failed in Ghaziabad yard, more than 20 trains affected

Bareilly News: गाजियाबाद यार्ड में ओएचई लाइन फेल, 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

Mon, 16 Jun 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
OHE line failed in Ghaziabad yard, more than 20 trains affected
बरेली। दिल्ली-मुरादाबाद रेलखंड के गाजियाबाद स्टेशन के यार्ड में रविवार दोपहर के बाद ओवर हेड इलेक्टि्रक (ओएचई) लाइन फेल होने के कारण 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनें पहले से ही लेटलतीफी का शिकार हैं। विशेष ट्रेनों ने 14 घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन

रविवार सुबह कई स्थानों पर बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। ओएचई लाइन फेल होने की वजह से 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस को रास्ते में 50 मिनट तक अतिरिक्त ठहराव देना पड़ा। यह ट्रेन दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। 14242-41 नौचंदी एक्सप्रेस दो और तीन घंटे देरी से बरेली आई। 04210 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन से 11 घंटे इंतजार कराया। 20506 राजधानी एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से आई। 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से आईं। 04602 फिरोजपुर-पटना विशेष ट्रेन ने सात घंटे इंतजार कराया। 12328 उपासना एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

इसके अलावा 13010 योग नगरी ऋषिकेश, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 04520 वाराणसी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन भी देरी से आई। ओएचई लाइन फेल होने के कारण मुरादाबाद होते हुए देहरादून, मेरठ, लालकुआं व काठगोदाम की ओर जाने-आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed