फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OHE line damaged due to storm and rain many trains affected in uttar pradesh

UP News: आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त हुई ओएचई लाइन, 20 ट्रेनें प्रभावित, वंदे भारत समेत सात का रूट बदला

Wed, 11 Sep 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बुधवार को बदले मौसम का असर रेल यातायात पर पड़ा। बारिश और आंधी के चलते उमरताली-दलेलनगर के बीच रेलवे की ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे चार घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। 

विज्ञापन
OHE line damaged due to storm and rain many trains affected in uttar pradesh
रोजा जंक्शन पर खड़ी प्रयागराज संगम एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलमनगर-शाहजहांपुर रेलखंड पर उमरताली-दलेलनगर के बीच बारिश और आंधी के चलते बुधवार सुबह रेलवे की ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात चार घंटे तक प्रभावित रहा। इस कारण बरेली से होकर गुजरने वाली वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का रूट बदल दिया गया।

विज्ञापन


चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजनेट किया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओएचई लाइन से आपूर्ति बाधित होने से 10 ट्रेनों ने यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार भी कराया। काफी संख्या में यात्रियों ने ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण बस अड्डों का रुख किया। दोपहर तीन बजे के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के रूट बदले
22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ-डालीगंज-सीतापुर-बरेली के रास्ते चलाई गई। इसके अलावा 20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को लखनऊ-उन्नाव-बालामऊ के रास्ते और 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस को लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजनेट
14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14308 बरेली- प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को लखनऊ से शॉर्ट ओरिजनेट किया गया। 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस और 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस को लखनऊ स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।

चार घंटे की देरी से चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस
22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को लखनऊ से तड़के 5:15 बजे के स्थान पर 9:05 बजे चलाया गया। यह ट्रेन चार घंटे देरी से सुबह 8:33 के स्थान पर दोपहर 12:21 बजे बरेली आई। 25546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को भी दोपहर 2:25 बजे के स्थान पर चार घंटे देरी से 18:25 बजे चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed