फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials made claims... heaters will be installed in hospitals, bonfires will be lit

Bareilly News: अफसरों ने चला दावों का दांव... अस्पतालों में लगेंगे हीटर, जलेंगे अलाव

Fri, 06 Dec 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 06 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Officials made claims... heaters will be installed in hospitals, bonfires will be lit
बरेली। सर्दियों की दस्तक के साथ ही अफसरों ने दावों का दांव चल दिया है। मौसम के तेवर देख स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर वार्ड को गर्म रखने के लिए हीटर लगवाने और तीमारदारों के लिए अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। कोल्ड डायरिया, निमोनिया आदि बीमारियों के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चत करने के लिए कहा है। अब ये दावे कितने खरे हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक रात में ठिठुरन का अहसास होने लगा है। लिहाजा, मरीजों के लिए रजाई, गद्दे, कंबल की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। कड़ाके की ठंड शुरू होने से पहले वार्डों में हीटर, ब्लोअर आदि की तैयारियां रखने के लिए कहा है। अस्पताल में ठहरने वाले तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

बताया कि अस्पताल में मरीजों को रात में कंबल दिया जा रहा है। अलाव की व्यवस्था के लिए नगर निगम से कहा गया है। सभी जरूरी दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं। जल्द ही वार्डों में बजट के अनुसार हीटर, ब्लोअर आदि व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो डिग्री लुढ़का पारा, नीचे से दूसरे पायदान पर रहा दिन का तापमान
- फतेहगढ़ का अधिकतम तापमान 23 तो बरेली का 23.4 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
- 10 दिसंबर तक हल्की बारिश के साथ ही तापमान में और गिरावट का है पूर्वानुमान
बरेली। शहर पर पश्चिमी विक्षोभ मंडराने से दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। प्रदेश की बात करें तो बरेली का दिन का तापमान नीचे से दूसरे पायदान पर दर्ज हुआ। फतेहगढ़ का अधिकतम तापमान 23 तो बरेली का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले 48 घंटे में तेज पछुआ हवा चलेगी। इससे तापमान में दो डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। अनुकूल माहौल बनने पर 10 दिसंबर तक बारिश होने का भी अनुमान है।
बृहस्पतिवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। सुबह नौ बजे से तेज हवा चली तो कोहरा छंटा और धूप निकली। अपराह्न तीन बजे तक धूप रही, लेकिन हवा में नमी की वजह से बेअसर साबित हुई। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। अनुकूल माहौल बना ताे हल्की बारिश हो सकती है।
आठ स्थायी और चार अस्थायी रैन बसेरे देंगे राहत
नगर निगम ने आठ स्थायी और चार अस्थायी रैन बसेरों का इंतजाम किया है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि हजियापुर में दो रैन बसेरे हैं। पटेल चौक, छोटी विहार, सीआई पार्क, बदायूं रोड, सैदपुर हॉकिंस और बाकरगंज के स्थायी रैन बसेरों की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सेटेलाइट, पुराना बस अड्डा, डेलापीर मंडी और चौपुला चौराहे के पास अस्थायी रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं। सेटेलाइट बस अड्डे पर अस्थायी रैन बसेरे का काम पूरा हो चुका है।


54 सौ क्विंटल लकड़ी का हुआ टेंडर

मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी के मुताबिक अलाव के लिए 54 सौ क्विंटल लकड़ी का टेंडर हो चुका है। शहर के सभी 80 वार्डाें में पार्षदों को लकड़ी पहुंचाने के साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसकी निगरानी भी की जाएगी।
---
मौसम इनपुट
23.4
11.7
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6:51
सूर्यास्त 5:16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed