फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials claim to have repaired the road, but in reality it's a dud.

Bareilly News: अफसरों ने किया सड़क मरम्मत का दावा, हकीकत में फुस्स

Fri, 01 May 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Officials claim to have repaired the road, but in reality it's a dud.
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तीन साल पहले बनाई गई सड़कों के लोकार्पण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण के बाद सड़कों के टूटने और पैचवर्क कराए जाने के कारण इनका लोकार्पण नहीं कराया गया। मामला सार्वजनिक होने पर अफसरों ने मरम्मत कार्य शुरू करने का दावा तो किया, लेकिन हकीकत में यह फुस्स निकला। आंवला सांसद ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। टूटी सड़कों के लोकार्पण से सांसद के इन्कार करने पर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। एक दिन पहले पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना था कि ठेकेदार तारकोल महंगे होने के कारण मरम्मत शुरू नहीं कर रहे हैं। अगले दिन मरम्मत शुरू कराने का दावा किया जो जांच में झूठा साबित हुआ।
विज्ञापन


वर्जन
सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। काम पूरा होने के बाद सांसद से लोकार्पण के लिए समय लिया जाएगा। - कविता सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड द्वितीय
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का तीन साल का समय पूरा हो चुका है। अब ठेकेदार तारकोल सस्ता होने का इंतजार करेंगे तो काम चौपट हो जाएगा। विभाग सड़क मरम्मत का दावा कर रहा है तो मुझे भी जानकारी देते। मैं भी चेक कराता कि काम मानक के अनुरूप हो रहा है या नहीं। मामले को दिशा की बैठक में भी उठाएंगे। - नीरज मौर्य, सांसद आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed