फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers' vehicles are in the parking lot... common people are parking their cars on the roads

Bareilly News: पार्किंग में अफसरों की गाड़ियां... आम लोग सड़कों पर खड़ी कर रहे कार

Sat, 26 Oct 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Oct 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Officers' vehicles are in the parking lot... common people are parking their cars on the roads
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 15.45 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई चार मल्टीलेवल पार्किंग में से तीन का संचालन त्योहारी सीजन में भी शुरू नहीं हो सका। बाजारों में अस्थायी इंतजाम भी नहीं किए गए। बाजारों में पहुंच रहे खरीदार सड़कों पर कार खड़ी कर रहे हैं। इस वजह से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में शुक्रवार को यही स्थिति सामने आई। कहीं ठेका नहीं हुआ है तो कहीं ठेकेदार की फर्म ने संचालन शुरू नहीं किया है। संजय कम्युनिटी हाॅल की मल्टीलेवल पार्किंग में फिलहाल सिर्फ अफसरों की गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। आम आदमी को वहां से लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में गांधी उद्यान, संजय कम्युनिटी हाॅल परिसर, डीडीपुरम फूड कोर्ट परिसर और कुतुबखाना के मोती पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण सात दिसंबर 2022 को हुआ था। तब स्मार्ट सिटी के अफसरों ने कहा था कि निजी एजेंसियों को ठेका देकर इन पार्किंग को संचालित कराएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं पाया। संजय कम्युनिटी हाॅल की पार्किंग के लिए टेंडर ही नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी उद्यान व डीडीपुरम फूड कोर्ट के पास स्थित पार्किग के टेंडर हो गए हैं, पर संचालन शुरू नहीं हो सका है। शुक्रवार शाम 4.12 बजे गांधी उद्यान की पार्किंग सूनी दिखी। वहां कोई कर्मचारी भी नहीं दिखा। कार पार्किंग करने पहुंचे कई लोग कंट्रोल रूम पर ताला देखकर लौट गए। संजय कम्युनिटी हाॅल की पार्किंग के लिए तीन बार टेंडर निकाले गए, पर फर्म का चयन नहीं हो सका। यहां आम लोगों को कार खड़ी करने की अनुमति नहीं है। शुक्रवार को दिनभर लोग आते रहे, पर चौकीदार ठेका न होने की बात कहकर उनको लौटाता रहा।
अफसरों की गाड़ियां जाने दी, मेरी रोक दी
मेरी गाड़ी रोक दी गई, लेकिन अफसरों की गाड़ियों को पार्किंग के अंदर जाने दिया गया। मैं दस लाख रुपये की कार को सड़क पर छोड़कर जादू देखने कैसे जाऊं? चौकीदार का कहना है कि नगर आयुक्त से अनुमति लाएं, तब कार पार्किंग में खड़ी होगी। -सत्यम शुक्ला, ग्रीन पार्क
सिर्फ कुतुबखाना नहीं, पार्किंग की समस्या डीडीपुर, राजेंद्रनगर में भी है। बहुमंजिला भवन में पार्किंग भूतल पर होनी चाहिए। मैं कहीं जाता हूं तो किसी सहयोगी को कार में छोड़कर जाना पड़ता है, अन्यथा उसके चोरी होने का खतरा रहता है। - विकल तिवारी, रामपुर गार्डन

पार्किंग की क्षमतापार्किंग वाहनों की क्षमता
गांधी उद्यान 28
मोतीपार्क 84
संजय कम्युनिटी हॉल 33
डीडीपुरम 33
सोच में सिमटकर रह गई अस्थायी पार्किंग
अधिकारियों ने अस्थायी पार्किंग बनाने पर विचार किया, लेकिन कवायद ठंडे बस्ते में डाली दी गई। पटेल चौक से चौपुला और पटेल चौक से नावल्टी तक सड़क के दोनों ओर नगर निगम ने अस्थायी पार्किंग बनाई थी, लेकिन प्रयोग सफल नहीं हुआ। दुकानदारों की आपत्ति के बाद पार्किंग बंद कर दी गई थी।

कुतुबखाना पुल के नीचे बना सकते हैं अस्थायी पार्किंग
विशेषज्ञ की राय
अस्थायी पार्किंग स्थापित करने के लिए लोगों की राय, दुकानदारों का पक्ष लेकर निर्णय लिया जाए, ताकि त्योहार पर जाम से न जूझना पड़े। सबसे ज्यादा जरूरत कुतुबखाना बाजार में है। त्योहार पर पुल के नीचे अस्थायी पार्किंग का संचालन कर सकते हैं। - राजेंद्र आर्य, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता

ये है हाल- कुतुबखाना बाजार में सड़क को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आवागमन में दिक्कत हो रही है।
- महादेव पुल के नीचे जगह-जगह अवैध पार्किंग हैं। बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से जाम लगता है।
- डीडीपुरम में एक तरफ मल्टीलेवल पार्किंग सफेद हाथी की तरह खड़ी है। वहीं, लोग सड़कों पर कार खड़ी कर रहे हैं।
- संजय कम्युनिटी हाॅल की पार्किंग का ठेका ही नहीं हुआ। फिलहाल, वहां सिर्फ अफसरों की गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed