फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers made a ruckus, the occupants reached the court

अफसरों ने हल्ला मचाया, कोर्ट पहुंच गए कब्जेदार

Thu, 27 Feb 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Officers made a ruckus, the occupants reached the court
पाइपलाइन टूटने से जगह जगह धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला

26 फरवरी को बरातघर और स्विमिंग पूल पर नहर विभाग को चलानी थी जेसीबी
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक, कब्जेदार पहुंचे कोर्ट, तीन मार्च को सुनवाई बाद होगी कार्रवाई

बरेली। ‘बरेली रजवाह’ नहर को कब्जेदारों से मुक्त कराने का दावा करने वाले अफसर अब बैकफुट पर आ गए हैं। बुधवार को पीलीभीत बाईपास स्थित एक बरातघर और स्विमिंग पूल पर जेसीबी गरजनी थी, लेकिन कब्जेदारों के कोर्ट पहुंचने के चलते नहर विभाग की ओर से की गईं तैयारियां धरी की धरी रह गईं। अफसरों का दावा है कि कब्जेदारों की ओर से कोर्ट में दायर वाद पर तीन मार्च को सुनवाई होगी। कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बाद अगले दिन यानी चार मार्च को ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होगा।
शहर के बीच से गुजरने वाली 55 फुट चौड़ी बरेली रजवाह को पाटकर उस पर कई कॉलोनियां खड़ी कर दी गईं। माफिया से मिलीभगत की वजह से बीडीए ने भी नहर की जमीन पर बनीं दो कॉलोनियों को पास कर दिया। बीडीए से मंजूरी मिलने के बाद कॉलोनाइजर ने करोड़ों की कीमत के प्लॉट आसानी से बेच डाले। अब कई सालों बाद एक बार फिर नहर की जमीन पर हुए कब्जों को हटाने का हल्ला मचने से कब्जेदार भी एक बारगी सहम गए हैं।
विज्ञापन

वहीं पिछले दिनों कुसुमनगर कॉलोनी स्थित एक स्विमिंग पूल पर कार्रवाई को दलबल पहुंचे नहर विभाग के अफसर दीवारों पर खरोंचे मारकर लौटे और पूल को ध्वस्त करने का हल्ला मचा दिया। इसके बाद अमर उजाला ने कार्रवाई की पोल खोली तो अफसर सफाई देने में जुट गए। फजीहत होने के बाद अफसरों ने 26 फरवरी को स्विमिंग पूल समेत पीलीभीत बाईपास स्थित बरातघर और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करने का एक्शन प्लान बनाया, जिसकी जानकारी होते ही कब्जेदार कोर्ट पहुंच गए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होती इससे पहले ही लीगल नोटिस विभाग में पहुंच गया, जिसमें कोर्ट ने सुनवाई होने तक कार्रवाई रोकने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीगल नोटिस जारी होने की वजह से अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। अवैध कब्जों पर कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली गई है। तीन मार्च को कोर्ट में सुनवाई है, फैसला पक्ष में आया तो चार मार्च को ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होगा।
- एसएस यादव, एक्सईएन, रुहेलखंड नहर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed