फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers do not pick up the phone, how to solve the problems

Bareilly News: फोन नहीं उठाते अफसर, कैसे हो समस्याओं का समाधान

Thu, 18 May 2023 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Officers do not pick up the phone, how to solve the problems
बरेली। विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने छुट्टा पशु और बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों ने उन अफसरों को निशाने पर लिया जो बार-बार फोन कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं देते। डीएम की ओर मुखातिब होते हुए एक किसान ने सीधे कहा- डीएम साहब आपके अफसर फोन नहीं उठाते हैं, फिर समस्याओं का समाधान कैसे हो। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा- सभी अफसर फोन कॉल उठाएं और समस्या सुनें। यदि किसी वजह से तत्काल कॉल रिसीव न कर पाएं तो कुछ देर बाद जवाबी कॉल जरूर करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके पास जब कोई काॅल आती है तो वह खुद कॉलबैक करते हैं। डीएम ने समस्याएं सुनने के बाद कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या से पशु चिकित्सा विभाग राहत दिलाएगा। हमलवार हो चुके छुट्टा पशु टीम लगाकर पकड़वाए जाएंगे। नदी की जमीन से अवैध कब्जे हटेंगे। केंद्रपाल सिंह व मोहम्मद कमर मलिक ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। संचालन उप निदेशक कृषि डॉ. दीदार सिंह ने किया। इस दौरान सीताराम, राकेश कुमार गंगवार, सर्वेश कुमार, बलवीर सहाय गंगवार, रेशमा कश्यप, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार ने मुद्दे उठाए। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी, कृषि वैज्ञानिक रंजीत सिंह ने किसानों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


किसानों ने मुद्दों के साथ किए सवाल
- ऋण अदा करने के बाद भी खतौनी को ऋण मुक्त नहीं करते कई बैंकर्स।
- शारदा नहर की पक्की नाली बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बनाई गई।
- उत्तराखंड से आई डोहरा नदी के अधिकतर हिस्से में सिल्ट, सिंचाईं हो रही बाधित।
- छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे, आखिर कब तक बर्बाद होते रहेंगे किसान।
- छुट्टा पशु हमलावर हैं, कैसे जान बचाएं किसान।



औषधीय पौधों की खेती करें किसान, आमदनी बढ़ाएं
डीएम ने कहा कि किसान परंपरागत खेती से बाहर आएं। मेंथा जैसी फसलों से बचें, क्योंकि मेंथा में सिंचाईं के लिए पानी अधिक लगता है। लेमन ग्रास और तुलसी समेत तमाम औषधीय पौधों की खेती करें। इससे आमदनी बढ़ाना आसान होगा। इसके लिए जरूरी प्रशिक्षण मई में ही दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed