{"_id":"657f589664f2bfb31b037457","slug":"officers-claims-are-false-just-wait-for-more-bareilly-news-c-4-bly1036-306828-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफसरों के दावे झूठे, अभी और करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफसरों के दावे झूठे, अभी और करें इंतजार
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम और सेतु निगम के अधिकारियों का 31 दिसंबर तक कुतुबखाना पुल का निर्माण पूरा कराने का दावा झूठा साबित हो रहा है। तय समय में इसका तैयार होना तो असंभव है ही। साथ ही, इसकी रफ्तार ऐसी ही रही तो फरवरी इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि अब इसे 31 जनवरी तक काम पूरा कराने का दावा किया रहा है।
कोतवाली कुतुबखाना से घंटाघर होते हुए कोहाड़ापीर तक 111 करोड़ रुपये की लागत से 1307 मीटर लंबे टू लेन पुल का निर्माण दो सितंबर, 2022 को शुरू हुआ था। पहले जून 2023 तक काम पूरा करना था, लेकिन फिर अक्तूबर और इसके बाद दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया। ठेकेदार की फर्म मंटेना इंफ्रासोल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी से लिखवाकर लिया गया था कि 31 दिसंबर तक का पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी काम पूरा होने की स्थिति नहीं है।
सेतु निगम के महाप्रबंधक केएन ओझा का कहना है कि लक्ष्य लेकर रफ्तार तेज की जा रही है। फिलहाल तो 31 दिसंबर तक का ही समय दिया गया है, लेकिन अगर काम पूरा नहीं होता है तो स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को अवगत कराएंगे। मंटेना इंफ्रासोल प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह बताया कि मौके पर रफ्तार के साथ काम चल रहा है। कंपनी का प्रयास है कि जल्दी ही निर्माण पूरा हो। अधिकारी रोज मौके के हालात देख रहे हैं। काम जल्दी पूरा कराने के प्रयास में दो शिफ्ट में काम करा रहे हैं। एक ओर पिलर के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर सर्विस रोड भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर रात में कराते काम
अगर दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर रात में भी निर्माण कराते तो न हमारा कारोबार चौपट होता और न आम लोगों को परेशानी होती। साथ ही तय समय सीमा में काम भी पूरा हो जाता। अब सब परेशानी। -गगन पाहवा, व्यापारी
जैसे-जैसे 31 दिसंबर करीब आ रहा है, अब ठेकेदार की फर्म के परियोजना अधिकारी कहने लगे कि 15 जनवरी तक पुल बन पाएगा, पर हमें तो नहीं लगता कि होली तक भी काम पूरा हो जाएगा। -कुलदीप सिंह, व्यापारी
व्यापारी हटा रहे छज्जे, मस्जिद का भी टूटेगा छज्जा
कुतुबखाना चौराहे से कोहाड़ापीर की ओर पिलर संख्या 23 से 21 तक छह व्यापारिक प्रतिष्ठानों के छज्जे व्यापारी खुद तोड़ रहे हैं, ताकि पुल की स्लैब डालने में कोई दिक्कत न हो। जहानी मस्जिद का छज्जा सोमवार को तोड़ा जाएगा। मस्जिद वाले खुद दो फुट का छज्जा हटाने के लिए राजी हो गए हैं। मस्जिद के मुतवल्ली अब्दुल वसीम खान ने बताया कि हमने पाइप हटवा दिए हैं। अब मस्जिद के छज्जे को खुद तुड़वाएंगे।