फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officer on leave, cleaning leave

Bareilly News: अवकाश पर अफसर, सफाई की छुट्टी

Mon, 17 Mar 2025 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 17 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Officer on leave, cleaning leave
बरेली। नगर निगम के अफसरों-कर्मचारियों ने होली पर अवकाश मनाया। नतीजा, सफाई की भी छुट्टी हो गई। बीते तीन दिनों से डलाव घरों, बाजारों, गलियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

पूरे शहर की तस्वीर ही बदल गई है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। जनता परेशान है और अधिकारी-कर्मचारी अपने आवासों में बैठे हैं।
दरअसल, होली पर शहर के 80 वार्डाें में साफ-सफाई और कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं उठाई। शहर में रोज 450 से 500 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।
तीन दिन से साफ-सफाई व कूड़ा उठान नहीं होने से सड़कों पर जगह-जगह ढेर लग गए हैं। डलाव घर भी फुल हो गए हैं। श्यामगंज व डीडीपुरम रोड पर स्थित डलाव घरों में रोजाना कूड़ा पड़ रहा है। नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार से छुट्टी पर हैं। इससे बृहस्पतिवार से लेकर अब तक डलाव घर से कूड़ा उठाकर डंपिंग यार्ड तक नहीं पहुंचाया गया है। डीडीपुरम डलाव घर के अंदर गाड़ियां खड़ी हैं। कूड़ा सड़क पर फैला है। श्यामगंज डलाव घर के बाहर ही कूड़ा पड़ा है। इसमें गोबर तक डंप हो रहा है। गंदगी सड़क पर फैलने से वहां के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed