फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   obscenity from female shopkeeper on phone

फोन पर महिला दुकानदार से अश्लीलता

Wed, 23 Feb 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
obscenity from female shopkeeper on phone
बरेली। किला क्षेत्र में रहने वाली महिला दुकानदार से पप्पू नाम के व्यक्ति ने फोन पर अश्लील बातें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला दुकानदार ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं
विज्ञापन

इस पर उन्होंने उस व्यक्ति को डांटते हुए फोन काट दिया। आरोपी ने जब कई बार फोन किया तो उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक करके थाना किला में शिकायत कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम पप्पू है और वह किला क्षेत्र में ही पेठा की दुकान चलाता है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। इससे नाराज होकर पांच फरवरी को पप्पू सक्सेना उनकी दुकान पर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने को लेकर उन्हें धमकाने लगा। इस पर महिला ने दोबारा पुलिस से शिकायत कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed