फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Obscene audio recording of Metropolitan President of BJP Minority Morcha goes viral

Bareilly News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की अश्लील ऑडियो रिकार्डिंग वायरल

Sat, 09 Nov 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Obscene audio recording of Metropolitan President of BJP Minority Morcha goes viral
बरेली। भाजपा महानगर कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अंसारी एक महिला से नजदीकी के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। महिला व उसके साथियों के खिलाफ वह हनीट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली करने के आरोप में दो रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब महिला ने उनके करीबियों पर धमकाने की रिपोर्ट कराई है। अनीस अंसारी और महिला की कई अश्लील ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हो रही हैं। अनीस ने बचाव में कहा है कि उनकी आवाज एआई से तैयार की गई है।
विज्ञापन

महिला ने बारादरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अनीस अंसारी के करीबी जावेद अंसारी और उसके साथी इरफान आदि ने उसे घर आकर धमकाया। महिला का कहना है कि अनीस अंसारी ने उससे शादी का वादा किया है। जावेद अंसारी अनीस का खास आदमी है और वह उसकी शादी नहीं होने दे रहा है। वह जावेद के घर मदद मांगने गई तो उसने धक्के मारकर भगा दिया।
विज्ञापन

जावेद बाद में उसके घर आया और धमकी दी कि इरफान ने अपने भतीजे अयान की कुछ साल पहले हत्या कर दी थी। इसी तरह इरफान उसके बच्चों की भी हत्या कर देगा। विरोध करने पर इन लोगों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कॉल रिकॉर्डिंग में डॉक्टर को फंसाने का जिक्र
दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनीस अंसारी और महिला की बातचीत की कई ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें दोनों के बीच अश्लील बातें हो रही हैं। एक रिकार्डिंग में एक डॉक्टर को झूठे केस में फंसाकर बदला लेने और रुपये लेने की बात की जा रही है।
-----
अनीस बोले- मदद करना गुनाह हो गया
आशियाना कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अनीस अंसारी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान सफाई दी है कि महिला उनकी पार्टी से जुड़ी है। गरीबी की वजह से उन्होंने उसकी आर्थिक मदद की। उसे पार्टी में भी जिम्मेदारी दी। अब वह अपने साथियों से मिलकर उनसे वसूली की कोशिश कर रही है। आवाज उनकी नहीं है बल्कि एआई तकनीक से हूबहू तैयार की गई है।

-----
फर्जी पत्रकार भी गिरोह में
अनीस ने बताया कि 10 अक्तूबर को महिला पर पहली रिपोर्ट कराई थी। तीन दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो भेजा गया। धमकी दी गई थी कि यह वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। बताए स्थान पर वह छह नवंबर को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। यहां दो कथित पत्रकार मिले। उन्होंने अपना नाम आशीष मैसी और डॉ. सैय्यद शाहबुद्दीन बताया। धमकी दी कि वह एनजीओ को 3.50 लाख रुपये दें। तब उन्होंने बुधवार को दूसरी एफआईआर दर्ज कराई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed