फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Objection to making children act in school

Bareilly News: स्कूल में बच्चों से अभिनय कराने पर आपत्ति

Tue, 26 Dec 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Objection to making children act in school
नवाबगंज। वीर बाल दिवस पर कस्बे के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ऐतिहासिक चरित्रों की भूमिका बच्चों से कराने पर एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। विरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के बिजौरिया रोड पर स्थित एक स्कूल में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम होना था। इसके लिए तैयारियां की जा रही थीं। बच्चों को अलग-अलग पात्रों की भूमिका निभाने के लिए दी गई। कुछ बच्चों ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। ऐतिहासिक चरित्रों की भूमिका बच्चों से कराने पर एक समुदाय से जुड़े लोग भड़क गए।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया। स्कूल प्रबंधन ने पहले तो उनकी बात सुनी। इसके बाद इस आयोजन को रद्द करने की घोषणा कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोग भी लौट गए। इस मामले में जब स्कूल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस तरह के आयोजन की बात से इन्कार कर दिया। कहा कि कुछ लोग बिना वजह राजनीति कर रहे हैं। विद्यालय में ऐसा कोई कार्यक्रम होना प्रस्तावित ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed