फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Objection of entrepreneurs: Conservation standards will become the reason for water wastage

उद्यमियों की आपत्ति : संरक्षण के मानक बनेंगे जल बर्बादी की वजह

Wed, 07 Jun 2023 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Objection of entrepreneurs: Conservation standards will become the reason for water wastage
बरेली। कमिश्नरी सभागार में मंगलवार को आयोजित मंडलीय स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों ने जल संरक्षण, निजी औद्योगिक पार्क के मानक, एनओसी पर सवाल उठाए। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने आपत्ति और सुझाव दर्ज कर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने इकाइयों में टैंक निर्माण से प्रतिमाह करोड़ों लीटर पानी बर्बाद होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत पूर्व की बैठक में उद्यमियों द्वारा सुझाए गए बिंदुओं के साथ हुई। इसमें होटल कारोबार को इंडस्ट्री में शामिल कराने, मिनी ट्रांसपोर्ट नगर भोजीपुरा और परसाखेड़ा के बीच बनाने, निजी औद्योगिक पार्क बसाने का प्रकरण शामिल था। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र फरीदपुर में फायर, बीडीए एनओसी न मिलने का मुद्दा उठा। इस पर उद्यमियों ने बीडीए स्थापना से पहले स्थापित उद्योगाें को छूट देने का सुझाव दिया। एनओसी देने के लिए विकल्प तलाशे जाएं, ताकि कारोबार जारी रहे। अग्निशमन अधिकारी ने रोड 12 मीटर चौड़ी होने पर ही एनओसी देने की बात कही। मौके पर रोड छह मीटर चौड़ी है।
विज्ञापन


रोड के एक तरफ के उद्योगों के लिए बने एक टैंक
उद्योगों में 50 हजार से एक लाख लीटर क्षमता का टैंक निर्माण और उसमें पानी हमेशा भरे होने पर उद्यमियों ने आपत्ति जताई। तर्क था कि टैंक के पानी को प्रतिमाह बदलना है। आग लगने की घटनाएं अक्सर नहीं होती और न ही प्रत्येक उद्योग में होती है। टैंक निर्माण में भरा पानी गंदा होने पर प्रतिमाह बदलने से करोड़ों लीटर पानी बर्बाद होने की आशंका जताई। सुझाव था कि रोड के एक ओर के सभी उद्योगों के लिए टैंक बने। जो सभी उद्योगों से हाइड्रेंट के जरिये लिंक कर दिए जाएं। इससे पानी की बचत होगी और उद्यमियों को भी राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के बीचोंबीच लगे पोल शिफ्ट करें विभाग
उद्यमी राजेश गुप्ता ने किला से झुमका चौराहे तक चौड़ी हुई सड़क के बीच में करीब 50 पोल शिफ्ट न होने से दुर्घटना की आशंका जताई। कमिश्नर ने बिजली विभाग को आपत्ति के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उद्यमी पवन अरोड़ा, आशुतोष शर्मा, एसके सिंह, उन्मुक्त संभव शील, अजय शुक्ला, मोहम्मद आरिफ, तनुज भसीन ने भी उद्योग विकास के संबंध में सुझाव दिए।

टीपी नगर में अग्निशमन केंद्र की प्रक्रिया शुरू
ट्रांसपोर्ट नगर में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के मुद्दे पर बताया गया कि बरेली विकास प्राधिकरण ने निर्माण कार्य के लिए निविदा मांगी है। करीब दो सप्ताह बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई। रिछा में औद्योगिक इकाइयों को बिजली आपूर्ति के लिए क्षमता बढ़ाने समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए चल रहा कार्य 30 जनू तक पूरा होने की संभावना जताई।


ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयारियां शुरू
संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल के मुताबिक सितंबर में शासन द्वारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रस्तावित है। बरेली में एमएसएमई 141 इकाइयों के सापेक्ष 125 इकाई, बदायूं में 19 के सापेक्ष 17 इकाई, पीलीभीत में 38 के सापेक्ष 30 इकाई, शाहजहांपुर में 52 के सापेक्ष 30 इकाई धरातल पर उतर चुकी हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने उद्यमियों को उद्योग स्थापना की समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed