{"_id":"5fc7ed538ebc3e9baf5cf8fe","slug":"number-of-corona-patients-started-increasing-again-42-found-infected-bareilly-news-bly428855228","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ने लगी कोरोना मरीजों की संख्या, 42 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ने लगी कोरोना मरीजों की संख्या, 42 मिले संक्रमित
Thu, 03 Dec 2020 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को 42 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जबकि मंगलवार को 36 लोग संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
कोरोना के रोजाना बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एसीमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि 3825 लोगों की जांच कराई गई थी।
इसमें 12 लोग एंटीजन और ट्रूनेट से और नौ लोग आरटीपीसीआर लैब से हुई जांच में संक्रमित पाए गए हैं। शेष निजी लैब से संक्रमित मिले है। उन्होंने बताया कि सोमवार से मरीजों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इन जगहों पर निकले संक्रमित
मोहल्ला फरूखपुर, फतेहगंज, अनुपम नगर, रूद्राक्ष अपार्टमेंट, सुरेश शर्मा नगर, अनुपम नगर, दातागंज, उनासी, सिविल लाइंस, इफ्को, रामपुर गार्डन, कांधरपुर, पुष्पाजंलि, गांधी नगर, डीडीपुरम, कुर्माचंल नगर, सुभाष नगर, राजेंद्र नगर, होली चौराहा संजय नगर, वीर सावरकर नगर, सुपर सिटी, कटरा चांद खां में संक्रमित निकले है।
विज्ञापन